फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कम हुई बरसात

पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कम हुई बरसात

Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कम हुई बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बरसाती सीजन के तीसरे महीने के आखिरी दिन इलाके में बेशक मेघा जमकर बरसे, मगर इस सीजन में पिछले दो साल की तुलना में धरती को कम पानी मिला। 2015 तथा 2016 में जहां जून, जुलाई और अगस्त माह में क्रमश: 572 और 524 एमएम बरसात हुई थी। जबकि वर्ष 2017 में केवल 408 एमएम बरसात हुई है।
जून के महीने में इस बार सीजन की जबरदस्त शुरू हुई ही। लगभग 150 एमएम बरसात हुई थी, जिसने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया था। मगर इसके बाद उतनी बरसात नहीं हुई, जितनी औसतन होती है। जुलाई और अगस्त के महीनों में पिछले 2 वर्षों के मुकाबले आधी भी बरसात नहीं हो पाई। हालांकि इलाके में सितंबर और अक्तूबर के मध्य तक भी बरसात हो जाती है। अहम बात ये कि 2015 में साल भर में 746 एमएम तो 2016 में 614 एमएम बरसात हुई थी। इस लिहाज से भी देखें तो इस साल 490 एमएम ही बरसात हो पाई है। इसलिए मौसम विभाग को उम्मीद है कि अगले डेढ़ महीने में अच्छी बरसात होगी, जिससे कमी की पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के एसडीआओ डॉ. सुनील कौशिक ने कहा कि लगातार दो-तीन दिन बरसात होने से आंकड़ों में बदलाव हो जाते हैं। बेशक इस बार तीन महीनों में कम बरसात हुई। मगर जितनी भी हुई, अच्छी हुई है। भूमि को पानी की कमी महसूस नहीं हुई। अगले कुछ दिनों और बरसात होगी। इस बरसात से धान, बाजरा, कपास आदि फसलों को लाभ मिलेगा। फसलों में लगा कीड़ा भी झड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 साल बाद जून में हुई रिकॉर्ड तोड़ बरसात
वर्ष 2008 में जून के महीने में 199 एमएम बरसात हुई थी। इसके बाद 2009 में 19 एमएम, 2010 में कुल छह एमएम, 2011 में 83 एमएम, 2012 में 0 एमएम, 2013 में 78, 2014 में 51, 2015 में 117, 2016 में कुल 41 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। इस बार जून के महीने में रिकार्ड 150 एमएम बरसात दर्ज की गई। यानी 2008 के बाद इलाके में जून के महीने में अच्छी बरसात हुई।

2011 से 2017 तक इन तीन महीनों में इतनी हुई बरसात

वर्ष जून जुलाई अगस्त कुल
2011 83 14 80 177
2012 0 89 371 460
2013 78 121 129 328
2014 51 133 112 296
2015 117 297 158 572
2016 41 323 160 524
2017 150 168 090 408
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed