फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पहले दिन कालेज में केवल पूछताछ के लिए पहुंचे विद्यार्थी

पहले दिन कालेज में केवल पूछताछ के लिए पहुंचे विद्यार्थी

Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन कालेज में केवल पूछताछ के लिए पहुंचे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के कालेजों में एडमिशन के लिए वीरवार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन सिर्फ वैश्य कालेज में पांच फार्म भरे गए। प्रक्रिया का पहला दिन विद्यार्थियों का सभी कॉलेजों में दाखिले को लेकर पूछताछ में ही बीता। अब कालेजों में तीन दिन छुट्टी रहेगी। इसके चलते सोमवार को ही फार्म भरे जाएंगे। वैसे विद्यार्थी स्वयं भी उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर या फिर साइबर कैफे पर फार्म भर सकते हैं।
पूछताछ को पहुंचे भारी संख्या में विद्यार्थी
कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन को लेकर वीरवार को सुबह से ही विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए। कई विद्यार्थी तो अपने पूरे कागजात के साथ पहुंचे। लेकिन काफी विद्यार्थी ऐसे भी थे जो अधूरे कागजातों के साथ कॉलेजों में आए। वैश्य गर्ल्स कॉलेज में जो छात्राएं अपने पूरे कागजात लेकर पहुंची थी, उनके फार्म हाथों-हाथ भर दिए। पहले दिन कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया को लेकर पूछताछ करने वाली छात्राओं की ही भीड़ ज्यादा होने के कारण दिनभर में केवल पांच फार्म ही भरे गए। जबकि राजकीय कॉलेज में एक भी फार्म नहीं भरा गया। यहां पर नोडल अफसर व कंप्यूटर आपरेटर विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते दिखाई दिए।
विज्ञापन

तीन दिन रहेगी छुट्टी : शर्मा
वैश्य गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार कॉलेज की छुट्टी रहेगी। अब सोमवार को ही फार्म भरे जाएंगे। प्रक्रिया के पहले दिन पांच फार्म भरे गए हैं। पहले दिन अधिकांश छात्राएं पूछताछ के लिए ही पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन दिन रहेगी छुट्टी, अब सोमवार को खुलेंगे कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed