{"_id":"648383e81aeef9808502d726","slug":"17-police-personnel-got-the-gift-of-promotion-jhjhar-news-c-195-1-sroh1001-764-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 पुलिस कर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 17 पुलिस कर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
Sat, 10 Jun 2023 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज, राकेश कुमार आर्य ने रेंज के अंतर्गत चारों जिलों के 32 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इनमें सबसे अधिक झज्जर के 17 पुलिस कर्मी शामिल हैं।
आईजी ने विभागीय नियमों व शर्तों को पूर्ण करने वाले जिला झज्जर के 17, जिला भिवानी के 6 व जिला रोहतक के 9 पुलिस कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पदोन्नति के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नति के संबंध में किए गए अनुमोदन पर संबंधित जिला के पुलिस प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। विभागीय नियमों के तहत 35 वर्ष की संतोषजनक सेवा के उपरांत भिवानी में तैनात ईएसआई जितेंद्र सिंह 953 भिवानी को मानद निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के संबंध में निर्देश किए गए हैं। इसी प्रकार से 30 वर्ष की संतोषजनक सेवा उपरांत भिवानी जिला के दो पुलिस कर्मचारियों एएसआई सत्यनारायण व ईएएसआई दिलबाग सिंह ,भिवानी, झज्जर जिला के चार पुलिस कर्मचारियों ईएएसआई कृष्ण कुमार, ईएएसआई धर्मेंद्र कुमार, ईएएसआई सत्यवान नंबर, ईएएसआई अतर सिंह,झज्जर को एग्जमपटी सब इंस्पेक्टर (ईएसआई) के पद पर पदोन्नति बारे निर्देश दिए गए हैं। 22 वर्ष की संतोषजनक सेवा के उपरांत झज्जर जिला के तीन पुलिस कर्मचारियों एचसी चरण सिंह, ईएचसी सतेंद्र सिंह, व ईएचसी राजीव, झज्जर तथा रोहतक जिले के एक पुलिस कर्मचारी ईएचसी अशोक कुमार, रोहतक को ईएएसआई के पद पर पदोन्नति के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने शुक्रवार को रेंज के 21 मुख्य सिपाहियों की पदोन्नति के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। रेंज के अंतर्गत जिला झज्जर, रोहतक व भिवानी में तैनात प्रधान सिपाहियों सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति बारे अनुमोदन किया गया है।