फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   17 people surrounded the suspect beaten Gotskri

गोतस्करी के शक में 17 लोगों को घेरकर पीटा

Tue, 16 Sep 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Sep 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
17 people surrounded the suspect beaten Gotskri

बादली/झज्जर/दुल्हेड़ा। जिले के गुभाना-गोयला कलां रोड पर सोमवार देर रात ग्रामीणों ने गोतस्करी के संदेह में 17 लोगों को घेर लिया। इनके पास से कुछ तेजधार हथियार भी थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इन लोगों को घेरकर बुरी तरह पीटा। सूचना पर गांव में पुलिस के आला अधिकारियों समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।

ग्रामीण आरोपियों को गांव के ही एक कमरे में कैद करने की मांग पर अड़े हुए थे, जबकि पुलिस उन्हें थाने ले जाना चाहती थी। काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने के बाद पुलिस अधिकारी आरोपियों को बहादुरगढ़ सदर थाने ले जा सके।
विज्ञापन


गांव निमाणा में रविवार को व उससे पूर्व माजरी में मिले गायों के अवशेष का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि सोमवार रात करीब दस बजे गोयला कलां के समीप कुछ लोगों को ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग टैंपो में सवार थे और गांव के पास ईंट भट्ठे पर पानी पीने के लिए रुके थे। ग्रामीणों को इन पर शक हुआ। तलाशी लेने पर इनके पास से तेजधार हथियार बरामद हुए।

इस पर ग्रामीणों को गोतस्करी का शक हुआ और उन्होंने 17 लोगों को पीटना शुरू कर दिया। मौके देखकर इनके चार साथी टैंपो लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि एक दर्जन से ज्यादा इन लोगों के पास तेजधार हथियार और रस्सी भी मिली। ग्रामीणों ने इनकी जमकर धुनाई की। पिटाई की वजह से कई आरोपी बेहोश हो गए।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण आरोपियों को उन्हें न सौंपने की जिद पर अड़े हुए थे।
 
ग्रामीणों ने कहा कि वे मंगलवार सुबह एक पंचायत करेंगे और उसी में फैसला होगा कि इन पकड़े गए लोगों का क्या किया जाए।

इस घटना के बाद बादली, निमाना, माजरी, पेलपा, खेड़का सहित अन्य गई गांवों के ग्रामीण एक ही सूचना पर यहां सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए।

वहीं, डीएसपी शमशेर सिंह दहिया, बादली चौकी इंचार्ज, एसएचओ सदर, एसएचओ सिटी आदि पुलिस अधिकारी मौके पर आए।

उन्होंने कई घंटे तक ग्रामीणों को समझाया और आरोपियों को बहादुरगढ़ सदर थाने ले आए। बताया जा रहा है कि ये आरोपी राजस्थान के नागौर जिले और यूपी के हैं। इनके कब्जे से कई वोटर कार्ड भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed