फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   17 cartridges found in bag at metro station, woman arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो स्टेशन पर बैग में मिले 17 कारतूस, महिला गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
17 cartridges found in bag at metro station, woman arrested
नई दिल्ली। एक युवक ने मामा के लाइसेंसी हथियार का कारतूस चुराकर दोस्त को रखने के लिए दे दिया। लेकिन दोस्त की पत्नी उस बैग को लेकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। बैग से 17 कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला के पति और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक के मामा की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पता चल पाएगा कि कारतूस लाइसेंसी हथियार का है या फिर उसे अवैध रूप से खरीदा गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के खैरा निवासी प्रिया गर्ग, उसके पति प्रीतम यादव और सदर सिटी बहादुरगढ़ हरियाणा निवासी विनय के रूप में हुई है। 19 मार्च को प्रिया गर्ग बैग लेकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची। एक्सरे मशीन की जांच के दौरान बैग में 17 कारतूस मिले। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि बैग उनके पति प्रीतम यादव का है जो नजफगढ़ में फिटनेस जिम चलाते हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद उसके निशानदेही पर पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रीतम ने बताया कि उसे विनय नाम के युवक ने कारतूस रखने के लिए दिया था। पुलिस ने प्रीतम को रिमांड पर लेने के बाद विनय की गिरफ्तारी के लिए उसके घर में दबिश दी। जहां पता चला कि विनय दिल्ली गया हुआ है। पुलिस टीम दिल्ली से विनय को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि कारतूस उसके मामा झज्जर निवासी अमित का है। जिनके पास हथियार का लाइसेंस है। उसने बताया कि वह उनके हथियार के कारतूस को चुरा लिया था। पुलिस ने विनय को चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed