फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश में भरे गए

किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश में भरे गए

Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश में भरे गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। किसानों को लाभान्वित करने के लिए केंद्र द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश भर में 8,73,513 आवेदन आए हैं। योजना की जिम्मेदारी कृषि विभाग, पंचायत व राजस्व विभाग के पास थी। विभागों के अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों के फार्म भरवाएं। बता दें कि योजना का लाभ उन लघु व सीमांत किसानों को मिलेगा जिसनी दो हेक्टेयर से जमीन ज्यादा न हो।
वीरवार दोपहर बाद तक किसानों से प्राप्त फार्मों में से करीब 6 लाख फार्म एनआईसी में योजना से जुड़ी वेबसाइट पर अपलोड भी किए जा चुके हैं। अब केंद्र सरकार की ओर से ही किसानों के खाते में साल भर के भीतर किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को मजबूत बनने के लिए दिए जाने वाली छह हजार रूपए की धन राशि मार्च माह की 31 तारीख को पहली किश्त दो हजार रुपये किसानों के खाते में डालने की तैयारी है। योजना के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। इसके बाद फार्म इस योजना के तहत किसानों के आवेदनों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे उन पर ही प्रशासन की ओर से अमल किया जाएगा। हालांकि अब तक बकाया किसानों के आवेदन लेने हैं या नहीं इसको लेकर कोई नए निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं आए हैं। विभाग की तरफ से योजना के तहत किसानों को लाभाङ्क्षवत करने के लिए 22 लाख 60 हजार 600 फार्म प्रिंट कराए गए थे, जिन्हें पटवरियों के जरिए किसानों में वितरित किए गए थे। इनमें से 8 लाख 78 हजार 513 किसानों ने फार्म भरा और अब तक एनआईसी में 7 लाख 13 हजार फार्म ही अपलोड हुए हैं।
विज्ञापन


किस जिले में कितने फार्म भरे गए
जिला किसानों द्वारा भरे गए फार्म की संख्या अपलोड फार्म की संख्या
झज्जर 53320 36666
रोहतक 32010 28419
अंबाला 32087 23565
गुरुग्राम 14859 10962
यमुनानगर 36481 21976
हिसार 70000 49628
चरखी दादरी 20000 12978
जींद 74024 47385
कुरुक्षेत्र 56500 34661
करनाल 46900 35774
सोनीपत 47452 34777
रेवाड़ी 38228 22051
महेंद्रगढ़ 52105 33857
पलवल 41750 29435
फतेहाबाद 42000 31551
पंचकूला 16529 15545
सिरसा 45498 27141
मेवात 38335 30995
फरीदाबाद 18600 13172
कैथल 30779 25283
महेंद्रगढ़ 52105 33857
भिवानी 36312 25332
कुल 878513 613439

योजना के तहत किसानों से आवेदन लिए गए हैं। किसानों की ओर से जमा कराए गए फार्मों को एनआईसी में अपलोड किया जा रहा है। एक-दो दिन में काम पूरा करने के बाद सरकार यह जानकारी दे दी जाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार योजना में आगे का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कौशिक, एसडीओ, कृषि विभाग, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed