फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   19rtkbgh15195508926.sty

19rtkbgh15195508926.sty

Wed, 20 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
19rtkbgh15195508926.sty
शिलान्यास के 86 दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क का निर्माण कार्य
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित कम्यूनिटी सेंटर वाली सड़क का 86 दिन पहले विधायक ने शिलान्यास किया था। इसके बाद से यहां पर सड़क के नाम की रोड़ी भी नहीं रखी गई। यह सड़क 800 मीटर लंबी बननी है। वहीं जब इस संबंध में नगर परिषद की चेयरमैन से बातचीत की गई तो उन्होंने इस निर्माण के बारे में अनभिज्ञता जताई। बता दें कि विधायक नरेश कौशिक ने सेक्टर-2 स्थित कम्यूनिटी सेंटर वाली सड़क का निर्माण कार्य का 25 नवंबर को नारियल फोड़कर शिलान्यास किया था, लेकिन अधिकारियों ने अब तक भी यहां पर कोई काम शुरू नहीं कराया है। सेक्टर-2 के निवासियों में सड़क निर्माण कार्य न होने से रोष व्याप्त है। विधायक ने अनुसार सेक्टर-2 की सड़कों का निर्माण कार्य लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से किया जाना था, जिस कार्य को नगर परिषद को कराना था।

सेक्टरवासी बोले-राजनीति की भेंट चढ़ सकती है सड़क
सड़क निर्माण कार्य न होने से सेक्टरवासियों में रोष तो है ही साथ उन्होंने कहा यह भी कहा कि कहीं यह सड़क राजनीति की भेंट न चढ़ जाए। वहीं कुछ लोगों की माने तो नगर परिषद की चेयरमैन कांग्रेस से हैं और हलका विधायक बीजेपी के हैं। इसलिए सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टहलने में बुजुर्गों को होती है परेशानी : रुहिल
सेक्टर-2 के निवासी एवं आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान देवेंद्र रुहिल ने बताया कि यह सड़क करीब 800 मीटर लंबी है। इसका निर्माण अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। यूं तो दोपहर के समय भी लोगों को इस पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मगर रात के समय खाना खाने के बाद कुछ देर के लिए टहलने में बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि विधायक नरेश कौशिक ने सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद यह भी नहीं जाना कि सड़क का निर्माण हुआ भी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उखड़ी रोड़ियों को किया सेक्टर-6 में प्रयोग : बधवार
सेक्टर-2 निवासी समाजसेवी सूरजमल बधवार ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए ऊपरी परत को उखाड़ा जरूर गया, मगर निर्माण नहीं कराया गया। खास बात यह है कि उखड़ी गई रोड़ियों को भी ठेकेदार द्वारा सेक्टर-6 की सड़कें बनाने में प्रयोग कर लिया गया। तीन माह बीतने पर भी सड़क का निर्माण न होने से उनके रोष बना हुआ है। सड़क पर वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। गाड़ियों के टायर भी रोजाना खराब हो रहे हैं।

नहीं बनाई गई सेक्टर-2 की कोई सड़क : अहलावत
सेक्टर-2 निवासी हेमराज अहलावत कहते हैं कि सेक्टर-2 की कोई भी सड़क का निर्माण पिछले कई महीनों में नहीं हुआ है। जबकि सेक्टर-6 की सभी सड़कें बना दी गई। नेताओं और अधिकारियों द्वारा सेक्टर-2 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को भी इस सड़क के निर्माण कराने के बारे में मांग की गई है। मगर कोई समाधान नहीं हुआ।


मेरे संज्ञान में नहीं है मामला : राठी
नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी का कहना है कि सेक्टर-6 से छारा-बेरी रोड सेक्टर-2 के कम्यूनिटी सेंटर वाली सड़क के निर्माण कार्य का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि यहां पर सड़क का निर्माण कार्य होना है तो इसके बारे में अधिकारियों से बातचीत करके सड़क बनवाई जाएगी। लोगों की समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed