फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वेतन नहीं मिलने से खफा सीवरमैन ने किया अनिश्चिकालीन हड़ताल का ऐलान, नगर परिषद कार्यालय में मनाने पहुंचे जेई

वेतन नहीं मिलने से खफा सीवरमैन ने किया अनिश्चिकालीन हड़ताल का ऐलान, नगर परिषद कार्यालय में मनाने पहुंचे जेई

Wed, 02 Jan 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने से खफा सीवरमैन ने किया अनिश्चिकालीन हड़ताल का ऐलान, नगर परिषद कार्यालय में मनाने पहुंचे जेई
वेतन नहीं मिलने से खफा सीवरमैन, बोले- करेेंगे अनिश्चिकालीन हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरमैन (सीवर सफाई करने वाले कर्मचारी) का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा। उन्होंने एक्सईएन को अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली और इसके बाद दिनभर काम नहीं किया। इससे जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए और विभाग के जेई नगर परिषद कार्यालय में एकत्र कर्मचारियों को मनाने पहुंचे गए। पार्षदों की मौजूदगी जेई ने एक सप्ताह के अंदर सीवरमैन के बकाया वेतनमान का भुगतान कराने का आश्वासन दिया और इसके बाद सभी ने बुधवार से काम पर लौटने पर सहमति जता दी। इससे पहले हड़ताल पर जाने का निर्णय लेते ही इन कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया।
जन स्वास्थ्य विभाग के नौ कर्मचारी इस समय शहर में सीवर ब्लॉकेज खोलने और साफ-सफाई करने का कार्य कर रहे हैं। इन कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। ये जेई व एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी नतीजा जीरो है। मंगलवार सुबह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे इन कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया और कुछ पार्षदों को साथ लेकर वो एक्सईएन से मिलने पहुंच गए। इस दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन्होंने एक्सईएन को अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद इन्होंने आपसी मंथन किया और मंगलवार से ही काम न करने का फैसला लिया। शाम करीब साढ़े चार बजे ये सभी कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में एकत्र हुए और वहां जन स्वास्थ्य विभाग के जेई लोकेश कुमार इन्हें मनाने पहुंचे। करीब आधे घंटे तक पार्षद वीरेंद्र पप्पू व पार्षद प्रतिनिधि विक्रम श्योराण की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इस दौरान जेई लोकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला है इसलिए पूर्व में रही समस्याओं की जानकारी नहीं है। उन्होंने बकाया वेतनमान के भुगतान के लिए इन कर्मचारियों से एक सप्ताह का समय मांगा, जिस पर सभी ने सहमति जता दी। बातचीत के दौरान सामने आया कि इन कर्मियों का करीब साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य मंत्री को भी पार्षदों ने दी थी जानकारी
25 दिसंबर को जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल अंत्योदय सरल केंद्र का उद्घाटन करने चरखी दादरी पहुंचे थे। इस दौरान शहर के सभी पार्षदों ने उनसे रेस्ट हाउस में मुलाकात की थी। पार्षदों ने जनस्वास्थ्य मंत्री को भी शहर के सभी सीवरमैन का वेतनमान अटकने की जानकारी दी थी। इस पर मंत्री ने आश्वासन भी दिया था लेकिन एक सप्ताह बाद भी वो पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहर के सीवरमैन काम पर लौट आए हैं और जल्द ही इनका बकाया वेतन का भुगतान करवा दिया जाएगा। शहरवासियों को सीवर संबंधी समस्याओं से जल्द हम छुटकारा दिला देंगे, इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत हैं।
- लोकेश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed