फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पावर लिफ्टिंग नॉर्थ इंडिया गेम्स में बहादुरगढ़ के पांच खिलाड़ी चयनित

पावर लिफ्टिंग नॉर्थ इंडिया गेम्स में बहादुरगढ़ के पांच खिलाड़ी चयनित

Fri, 16 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग नॉर्थ इंडिया गेम्स में बहादुरगढ़ के पांच खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
बहादुरगढ़। हिमाचल के धर्मशाला शहर में आयोजित होने जा रहे पावर लिफ्टिंग नॉर्थ इंडिया गेम्स के लिए बहादुरगढ़ के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों का चयन भिवानी के भीम सिंह स्टेडियम में आयोजित एक प्रतियोगिता के दौरान किया गया है।
झज्जर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं कोच अरुण कुमार ने बताया कि 23 नवंबर को हिमाचल के धर्मशाला शहर में पावर लिफ्टिंग नॉर्थ इंडिया गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों के लिए बहादुरगढ़ के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ के महेश यादव 83 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 93 किलोग्राम भार वर्ग में अंगद व निक्कू का चयन किया गया है। 120 किलोग्राम भार वर्ग में मोहन शिवाच और 120 प्लस कैटेगरी के लिए सुनील सहवाग हरियाणा की तरफ से हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

नार्थ इंडिया पावर लिफ्टिंग गेम्स में हरियाणा के ऑफिशियल कोच एवं रेफरी की भूमिका स्वयं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण कुमार निभाएंगे। अरुण ने बताया कि दो दिन पहले बहादुरगढ़ के दुल्हेड़ा गांव में ओपन बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए थे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी अंगद को सर्वाधिक भार उठाने पर स्ट्रांग मैन के खिताब और 31 हजार नकद राशि से नवाजा गया था। चयनित खिलाड़ी इससे पहले भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। इस अवसर पर पावर लिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह कादियान, हरियाणा पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल कृष्ण, झज्जर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव नीरज शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अश्वनी मलिक, सचिन शौकीन, सतबीर उर्फ छंगा, मनोज नयागांव चंचल मांदल, विवेक, दीपक, वीरेंद्र ने भी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed