{"_id":"5bd36e7ebdec22696f00882a","slug":"161540583038-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश लेकर बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, निगम ने लगाई गैर हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश लेकर बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन, निगम ने लगाई गैर हाजिरी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रोडवेज कर्मियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े बिजली कर्मियों ने भी शुक्रवार को काम छोड़ दिया। सामूहिक अवकाश पर रहे इन कर्मचारियों ने शहर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं बिजली निगम ने इन कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगा दी और रिपोर्ट ऊपरी अधिकारियों को भेज दी है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने 26 अक्तूबर को छुट्टी करने के बारे में पहले ही कह रखा था, लीव फार्म भरने के बाद ही छुट्टी पर गए थे। उधर, कर्मचारियों के दफ्तर में न होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। गत 16 अक्तूबर से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिजली कर्मी भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हैं। एसएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारी तो पहले से ही देवीलाल पार्क में रोडवेज कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े बिजली कर्मियों ने भी काम छोड़कर शहर में प्रदर्शन किया। सुबह निगम आफिस में लीव फार्म भरने के बाद तमाम कर्मचारी इंदिरा पार्क में पहुंचे और प्रदर्शन की योजना बनाई। इसके बाद कर्मचारियों का प्रदर्शन रेलवे रोड और रोहतक-दिल्ली रोड से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचा। प्रदर्शन में नगर पालिका संघ के सफाई कर्मचारी भी शामिल हुए। प्रदर्शन में ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव बंसीलाल, सर्कल सचिव रवींद्र दलाल, यूनिट प्रधान दलबीर हुड्डा, पूर्व यूनिट प्रधान जिले सिंह, यूनिट उपप्रधान जितेंद्र चहल, यूनिट उपप्रधान वीरभान राठी, प्रदीप छिकारा, बिजेंद्र, अजीत, राकेश, सुनील चोपड़ा व नगर पालिका कर्मचारी संघ से अमित, राजपाल, सरोज, सुमन, संतोष और अनिल कुमार आदि शामिल थे। इन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी जायज मांग कर रहे हैं और सरकार बिलकुल अनदेखी कर रही है। सरकार कर्मचारियों की मांग मानें और हड़ताल को समाप्त कराए।
कामकाज प्रभावित
कर्मचारियों के आफिस में न होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। एसडीई, जेई आदि स्तर के अधिकारियों ने भी क्लर्क स्तर का काम संभाल कर व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। बिल वितरण, बिल संशोधन सहित अन्य क ई काम प्रभावित हो गए। हां, बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।
लगा दी गैर हाजिरी
बिजली कर्मी सामूहिक अवकाश लेने की बात कह रहे हैं, जबकि बिजली निगम ने उनकी गैर हाजिरी लगा दी है। निगम की ओर से शुक्रवार को 177 पक्के कर्मचारिायें व 41 कच्चे कर्मचारियों की गैर हाजिरी लगाई गई। बिजेंद्र ने कहा कि उन्होंने कई दिन पहले ही 26 अक्तूबर को छुट्टी करने का आह्वान कर दिया था। शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद ही वे छुट्टी पर गए थे, फिर भी गैर हाजिरी लगा दी गई है।
विज्ञापन
भेज दी रिपोर्ट: एक्सईएन
दफ्तर की तरफ से तो कर्मचारी गैर हाजिर ही थे। इसलिए गैर हाजिरी लगाई गई। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर ऊपरी अधिकारियों को भेज दी गई है।
-जयपाल
एक्सईएन, बिजली निगम बहादुरगढ़।