फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   माइनिंग मुआवजा मामले में डीसी सहित 12 लोगों को नोटिस जारी

माइनिंग मुआवजा मामले में डीसी सहित 12 लोगों को नोटिस जारी

Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
माइनिंग मुआवजा मामले में डीसी सहित 12 लोगों को नोटिस जारी
बाढड़ा। गांव माईकलां व माईखुर्द में पहाड़ का मुआवजा राशि के मामले में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उपायुक्त चरखी दादरी व जिला खनन अधिकारी सहित 12 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होनी है। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश चांदवास ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है। राकेश चांदवास ने याचिका में बताया कि इन दोनो गांवों के लोगों को माइनिंग के एवज में मुआवजा देने का प्रावधान है। इन दोनो ग्राम पंचायतों को करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय हानि हुई है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद स्टेट ऑफ हरियाणा, डीजीपी पुलिस, पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी, उपायुक्त चरखी दादरी, जिला खनन अधिकारी, माइनिंग कंपनी के चार प्रापराइटरों सहित 12 लोगों को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed