फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बिजली लाइन बिछाने की मांग पर दो गांवों के ग्रामीणों ने दिया धरना

बिजली लाइन बिछाने की मांग पर दो गांवों के ग्रामीणों ने दिया धरना

Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन बिछाने की मांग पर दो गांवों के ग्रामीणों ने दिया धरना
बिजली लाइन बिछाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। खेड़ी सनवाल व महराणा गांवों में ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए अलग से बिजली लाइन बिछाने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसान मोर्चा के तत्वावधान में ग्रामीणों ने निगम के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। धरने के दौरान ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों पर मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान 15 दिन में समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने कहा कि 27 फरवरी को आयोजित किसान महापंचायत में दोनों गांवों के लिए बिजली लाइन बिछाने की मांग की गई थी। इस संबंध में निगम अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर 27 मार्च को ज्ञापन देकर मांग को दोहराया था। बार-बार मांग करने के बाद भी अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके चलते ही आज किसान अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में अगर मांग पूरी हो जाती है तो आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर जिला पार्षद राजबाला, पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राजू मान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विजय खोरड़ा, जिला एससी विभाग चेयरमैन सुशील धानक, जयसिंह कटारिया, सहित अन्य मौजिज नागरिकों ने पहुंच कर अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर महराणा सरपंच भूपेंद्र सिंह, सुखबीर, रामकुमार, डां हरिश, जितेंद्र, पूर्व सरपंच रामफल यादव, रामभगत, रमेश, सुशील कुमार, सत्यवान, अमरजीत, पवन कुमार, बिजेंद्र सिंह सहित दोनों गांवो के किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed