फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकारी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन

सरकारी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन

Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन
बहादुरगढ़ के लोवा कलां व नूना माजरा स्कूल में लगेगा समर कैंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एक जून से लेकर पांच जून तक समर कैंप लगाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। जिन स्कूलों में कैंप आयोजित होना है उन स्कूलों को शिक्षा विभाग द्वारा दस हजार रुपये की वित्तीय सहायता भी दी गई है। यदि किसी स्कूल में यह फंड नहीं पहुंच पाया है तो स्कूल के मुखिया खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर अपना फंड ले सकता है। समर कैंप के लिए स्कूलों का चयन कर लिया गया है। कैंप के दौरान विद्यार्थियों को कई गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। बहादुरगढ़ के दो स्कूलों में भी ये शिविर लगाया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक कैंप का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक का होगा। कैंप के दौरान सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि किसी स्कूल में गतिविधियों के आयोजन के लिए ड्राइंग शिक्षक और पीजीटी फाइन आर्ट्स का शिक्षक नहीं है तो खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर पर इन स्कूलों को शिक्षकों की सेवाएं दिलवाएगा। गतिविधियों को करवाने के लिए और कैंप को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों को अपने स्तर पर एक कमेटी का गठन करना होगा जो समर कैंप के लिए सहायक सामग्री उपलब्ध करवाने का काम करेगी। ऐसे में विद्यालय का मुखिया कैंप के लिए स्कूल के अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगा सकता है। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। यह कैंप बहादुरगढ़ के लोवा कलां गांव के राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय स्कूल नूना माजरा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी
खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा ने बताया कि स्कूलों में इस बाबत सूचना पहुंचा दी गई है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में हर क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा तराशने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गतिविधियां होंगी आयोजित
-आर्ट्स एंड क्राफ्ट
-पेंटिंग (फेब्रिक पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग)
-बेस्ट आउट आफ वेस्ट
-ड्रामा (स्किट, वन एक्ट प्ले, शार्ट प्ले)
-डिबेट
-डेवलेमेशन
-पेपर रीडिंग
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed