फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एडीसी ने 65 पंचायतों को एक-एक लाख के चेक दिए

एडीसी ने 65 पंचायतों को एक-एक लाख के चेक दिए

Fri, 19 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एडीसी ने 65 पंचायतों को एक-एक लाख के चेक दिए
एडीसी ने 65 पंचायतों को दिए एक-एक लाख के चेक
विज्ञापन

बाढड़ा।
प्रत्येक ग्राम पंचायत को सभी ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छ और सुंदर गांव की परिकल्पना साकार करते हुए अपने गांव को स्वस्थ ग्राम बनाना चाहिए। गांव की देखभाल करना सभी ग्रामवासियों का सामूहिक दायित्व है। ये विचार अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने वीरवार को बाढड़ा अनाजमंडी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान हरियाणा स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत खुले में शौच मुक्त हो चुकी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पुरस्कृत करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि गांव का साफ सुथरा और स्वच्छ होना अति आवश्यक है। सभी कार्यों के लिए ग्रामीणों को पंचायत पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओडीएफ गांव बनने के बाद इस व्यवस्था को स्थायी तौर पर अपनाना जरूरी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि दूषित पानी की निकासी के लिए ग्रामवासियों को अपने घर के बाहर करीब चार फुट गहरे सोखते गड्ढे का निर्माण करना चाहिए। इससे पानी साफ होकर जमीन के नीचे चला जाता है। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होता है। तोमर ने कहा कि इन दिनों दादरी जिला के सभी गांवों को 26 जनवरी तक पॉलिथिन व प्लास्टिक फ्री करने का अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को एक दिन सामूहिक श्रमदान करते हुए अपने घरों, खेत व बाड़े आदि से पॉलिथीन और बेकार पड़ा प्लास्टिक बाहर निकालने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर खंड बाढड़ा पंचायत समिति को ओडीएफ के लिए पांच लाख रुपये का पुरस्कार और बाढड़ा व झोझू ब्लॉक की 65 पंचायतों को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि के चेक दिए। जिला का पहला पॉलिथीन मुक्त गांव बनने पर गांव कारी मोद के सरपंच सूबे सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व पंचायत विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में परियोजना अधिकारी रामनिवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सतीश कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन, संदीप भारद्वाज ने ओडीएफ प्लस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष शर्मा, चेयरमैन भल्लेराम, चेयरमैन नंदलाल, जिला पार्षद राजबाला श्योराण, सरपंच राकेश, रामबीर सांगवान, मुकेश तंवर, संजय कोकचा, रणबीर फौगाट, नवीन शर्मा, मंजीत फौगाट, वरूण सिवाच व हेमंत कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed