फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वार्डनामा: लावारिस पशुबों से परेशान वार्ड 12 के बाशिंदे

वार्डनामा: लावारिस पशुबों से परेशान वार्ड 12 के बाशिंदे

Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
वार्डनामा: लावारिस पशुबों से परेशान वार्ड 12 के बाशिंदे
लावारिस पशुओं और गंदगी से से परेशान वार्ड-12 के लोग
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने नगर परिषद कर्मचारियों पर भी लगाए सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने के आरोप, पशुओं और कूड़े के ढेरों से निजात दिलाने की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
वार्ड-12 के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन दिनों वार्ड में जहां लावारिस पशुओं की संख्या अधिक है, वहीं समय पर कूड़े का उठान भी नहीं हो पा रहा है। मूलभूत समस्याओं से परेशान लोग प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बरकरार है। वार्ड में 40 से 50 लावारिस पशु खुलेआम घूम रहे हैं और घरों के बाहर लोग बच्चों को भेजने से भी कतरा रहे हैं। कई दफा पशु बच्चों को दौड़ाकर चोटिल भी कर चुके हैं। वार्डवासी इस संबंध में जिला प्रशासन को भी शिकायत सौंप चुके हैं लेकिन लोगों को अब तक पशुओं से छुटकारा नहीं मिल पाया है। इसके अलावा वार्ड में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। नियमित कूड़े का उठान नहीं होने से सफाई व्यवस्था बेहाल है। वार्ड के लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से इन समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
वार्ड में पेयजल और बिजली संकट गहराने से भी लोग परेशान है। ये समस्याएं वार्ड में पिछले लंबे समय से बरकरार है। कई दफा संबंधित विभागों को शिकायत सौंपकर समाधान की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम समाधान के लिए नहीं उठाए गए हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि इस समय कई घंटों के बिजली कट लगे रहे हैं और इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। नगर परिषद के सफाई कर्मियों पर भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि नगर परिषद कर्मचारी नियमित तौर पर साफ-सफाई और कूड़े के उठान के लिए नहीं आते। इससे वार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और लावारिस पशु कूड़े में मुंह मारकर इधर-उधर फैला देते हैं। वार्ड की चौपट सफाई व्यवस्था के चलते लोगों में बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। वार्डवासियों ने नगर परिषद, बिजली निगम और जन स्वास्थ्य विभाग से समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों की समस्याएं उनकी ही जुबानी
वार्ड में बिजली के कटों से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। अघोषित घंटों के बिजली कटों से दिनचर्या प्रभावित है। कई बार निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसके अलावा वार्ड में लावारिस पशुओं की संख्या भी अधिक है। - शंभूदयाल, वार्ड- 12
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में सफाई कर्मचारी सप्ताह में एक बार आते हैं। इस दौरान भी सफाई ढंग से नहीं की जाती। इससे वार्ड के लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना रहता है। नगर परिषद के अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोगों में गहरा रोष बना हुआ है। - राजबीर सैनी, वार्ड-12
वार्ड में लावारिस पशु हर समय घूमते नजर आते हैं। कई बार वार्ड के लोगों को घायल भी कर चुके हैं। इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक वार्ड को लावारिस पशुओं से निजात नहीं मिल पाया है। इन दिनों बिजली कट भी काफी लग रहे हैं। - सतबीर, वार्ड 12

बिजली निगम और नगर परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण वार्ड को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। दिनभर बिजली के कट लगने से कामकाज पूर्णतया प्रभावित है। इसके अलावा वार्ड की सफाई व्यवस्था भी चौपट है और लावारिस पशुओं से भी लोग परेशान हैं। - सुनील सैनी

फोटो 07
वार्ड 12 में घूमते लावारिस पशु।
फोटो 08
बदहाल सफाई व्यवस्था के चलते वार्ड में लगा कूड़े का ढेर।
फोटो 09
शंभूदयाल।
फोटो 10
राजबीर सैनी।
फोटो 11
सतबीर।
फोटो 12
सुनील सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed