{"_id":"596d0ff54f1c1b16098b4658","slug":"161500319733-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए कटवा रहे हैं चक्कर, ग्रामीणों ने मुख्यालय भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए कटवा रहे हैं चक्कर, ग्रामीणों ने मुख्यालय भेजी शिकायत
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मातनहेल।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैक की बिरोहड़ शाखा कर्मचारियों के द्वारा बुजुर्ग पेंशन धारकों को इन दिनों खूब परेशान किया जा रहा है। गांव के पेंशन धारक बुजुर्गों का आरोप है कि बैंक का नया स्टाफ उन्हें काफी बार चक्कर कटवाने के बाद ही पेंशन देता है। इसी रोष के साथ गांव के काफी बुजुर्ग सोमवार को बैंक के आगे एकत्रित हुए और रोष प्रकट किया।
बुजुर्गों ने बताया कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो वे जल्द ही बैंक की इस ब्रांच को ताला लगा देंगे। गांव के सरपंच प्रदीप कुमार ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन खातों में डाले जाने के बावजूद बुजुर्गों को अब तक पेंशन नहीं दी गई है। बुजुर्ग काफी बार आधार कार्ड की कॉपी जमा करवा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इसे लिंक नहीं किया जाता, जिसके चलते उन्हें पेंशन में दिक्कत आती है। वहीं बैंक के द्वारा पासबुक में एंट्री नहीं की जा रही, जिसके चलते बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल पा रही। रोष व्यक्त करने वालों में ग्रामीण ओमप्रकाश, मांगेराम, सतेन्द्र, तारीफ सिंह, सुनील कुमार, बेदपाल, रामफल, सन्दीप, सतीश, रणवीर, श्रीभगवान, जयभगवान, कर्मवीर, नन्दराम, रामेश्वर, रणबीरसिंह, सुभाष शामिल रहे।
वर्जन
ग्रामीणों की तरफ से समस्या आ रही है। मशीन में टेक्निकल फॉल्ट के चलते पासबुक की एंट्री नहीं हो पा रही है। जिसके चलते यह समस्या आ रही है। बुजुर्गों से किसी प्रकार की गवाही नहीं मांगी जाती।
विज्ञापन
-जीएस बंसल, मैनेजर, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैक बिरोहड़।
वर्जन
ग्रामीणों के द्वारा तबादले की मांग की करते हुए शिकायत की गई है। जिस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। जिस भी कर्मचारी का फॉल्ट पाया गया उसे तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया जाएगा।
-एमएस यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक, सर्व हरियाणा ग्रामीण रोहतक।