फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   159 applications were received, only 97 were registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: 159 आवेदन आए, रजिस्टरी हुई सिर्फ 97

Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
159 applications were received, only 97 were registered
झज्जर। मांगों को लेकर पटवारी एवं कानूनगो का धरना व हड़ताल जारी है। पटवारी एवं कानूनगो ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पार्क में धरना दिया। इसका विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने समर्थन भी किया। हड़ताल के चलते रजिस्टरी, पैमाइश सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। जिले में शुक्रवार को रजिस्टरी के लिए कुल 159 आवेदन आनलाइन हुए थे, जिसमें से 97 रजिस्टरी हुई। इसमें 12 एसडीएम और 3 डीआरओ ने की।
विज्ञापन

जिला सचिवालय के प्रांगण में पटवार एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में 17वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव ने संबोधित किया। राज्य उपाध्यक्ष विजय पूनिया ने 25 जनवरी धरना तक जारी रखने की घोषणा की। 20, 21, 22 को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण धरना नहीं रहेगा। इस दौरान जिले का कोई भी पटवारी व कानूनगो किसी प्रकार के सरकारी कार्य नहीं करेंगे। आज धरना स्थल पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान रामवीर की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से ज्ञापन डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भेजा गया। डीसी की तरफ से नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने ज्ञापन लिया। धरना स्थल को गुलिया खाप 84 के राष्ट्रीय प्रधान सुनील गुलिया, काला प्रधान लाडपुर, हनुमान पहलवान लाडपुर, सूबे पहलवान लाडपुर पहुंचे तथा समर्थन किया। उन्होंने पटवारी की मांगों को जायज ठहराया। इसके अलावा दी राजस्व पटवारी एवं कानूनगो संगठन के पूर्व प्रांतीय प्रधान देवेंद्र यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य महासचिव सुमित दलाल, प्रीत सिंह राज्य उप प्रधान, सुरेंद्र शिवाच, किसान सभा से रमेश जाखड़, मानसिंह दलाल, दिलबाग दलाल, राम सिंह सुहाग, बलबीर सिंह कोट, किरण सीटू की राज्य सचिव, अनीता आंगनबाड़ी की प्रांतीय प्रधान, जगबीर सोलंकी, धर्मपाल अहलावत, सर्व कर्मचारी संघ से विष्णु दत्त जांगड़ा ने समर्थन किया।
विज्ञापन


बादली तहसील में 43 आवेदन आनलाइन हुए, जिसमें से 26 रजिस्टरी हुई। इसमें 10 एसडीएम ने की। इसी प्रकार बहादुरगढ़ में 53 आवेदन आनलाइन हुए, जिसमें से 27 रजिस्टरी हुई। इसमें से एक एसडीएम ने की। इसके अलावा बेरी में 23 आवेदन आनलाइन हुए, जिसमें से 16 रजिस्टरी हुई। झज्जर तहसील में 27 आवेदन आनलाइन हुए, जिसमें से 16 रजिस्टरी हुई। इसमें से एक एसडीएम और तीन डीआरओ ने की। इसी प्रकार साल्हावास तहसील में 13 आवेदन आनलाइन हुए, जिसमें से 12 रजिस्टरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed