फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाइट डोमिनेशन में 2409 वाहनों की जांच, 17 आरोपी काबू

नाइट डोमिनेशन में 2409 वाहनों की जांच, 17 आरोपी काबू

Mon, 01 Jul 2019 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन में 2409 वाहनों की जांच,  17 आरोपी काबू
झज्जर। संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच पड़ताल के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के अलग अलग स्थानों पर 2409 वाहनों की जांच की गई और 55 वाहनों के चालान किए गए। वहीं पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को काबू किया गया। सीआईए झज्जर की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी गांव सिलाना जिला झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय निवासी गांव आसौदा जिला झज्जर के तौर पर हुई। सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान बिजेंद्र निवासी गांव बुपनिया जिला झज्जर के तौर पर की गई। थाना बादली की एक टीम ने थाना क्षेत्र से एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 2 किलो 180 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुस्तफा रेहमान निवासी कूचबिहार पश्चिम बंगाल हाल एमडी भट्ठा बादली के तौर पर हुई। सीआईए झज्जर की एक टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करके सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी विजय निवासी हरीपुरा मोहल्ला झज्जर को काबू किया।
विज्ञापन

हुड़दंग करते हुए छह आरोपी काबू
शराब पीकर हुड़दंग करते छह आरोपियों को काबू किया गया। जिनमें मोहित निवासी किला मोहल्ला बहादुरगढ, सुरेेंद्र निवासी आया नगर दिल्ली, प्रमोद निवासी नेताजी नगर लाइनपार बहादुरगढ़, राजेंद्र निवासी बेरी, अमित निवासी कंवर सिंह कॉलोनी तथा महेश कुमार निवासी गांव धारौली शामिल हैं। इन सभी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ पांच काबू
उधर, पुलिस टीमों ने अवैध शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 80 बोतल अवैध शराब बरामद की। अभियान के तहत पुलिस चौकी मांडौठी की टीम ने 13 बोतल अवैध देशी शराब के साथ धर्मेंद्र निवासी यूपी हाल गांव भापड़ौदा को काबू किया। थाना आसौदा की टीम ने 18 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी संदीप निवासी जाखोदा को , थाना बेरी की एक टीम ने 12 बोतल अवैध देशी शराब के साथ धोलिया निवासी गांव दुबलधन, थाना साल्हावास की एक टीम ने 22 बोतल देशी शराब के साथ एक आरोपी रोशन लाल निवासी गांव सुंदरेहटी तथा थाना दुजाना की एक टीम ने 15 बोतल अवैध देशी शराब के साथ प्रकाश निवासी गांव छोछी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed