फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   45 मिनट में हुई 40 एमएम बारिश, नालों की सफाई देरी से शुरू होने पर तालाब बनीं शहर की सड़कें

45 मिनट में हुई 40 एमएम बारिश, नालों की सफाई देरी से शुरू होने पर तालाब बनीं शहर की सड़कें

Tue, 25 Jun 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
45 मिनट में हुई 40 एमएम बारिश, नालों की सफाई देरी से शुरू होने पर तालाब बनीं शहर की सड़कें

विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले में सोमवार सांय 45 मिनट में 40 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश दादरी शहर में हुई जबकि बाढड़ा में यह आंकड़ा 13 एमएम रहा। प्रशासन द्वारा शहर के नालों की सफाई का काम देरी से शुरू कराने पर जलभराव के चलते सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। बारिश ने पानी निकासी के पुख्ता प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। शहर की सड़कों पर जलभराव के चलते वाहन बंद हो गए और इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिसकर्मी नंगे पैर पानी में उतरकर जाम खुलवाते नजर आए।
सोमवार शाम की बारिश से पूरा शहर जलमग्र हो गया। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं तो वहीं सीवर भी ओवरफ्लो कर गए। बरसाती नालों की ताजा निकाली गाद नालों में ही बह गई। मेन बाजारों व कालोनियों में पानी भर गया। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद ने चार-पांच रोज पहले ही शहर में बरसाती नालों की सफाई का काम शुरू किया था। नालों से निकाली गई गाद सड़क पर नालों के किनारों से उठाई भी नहीं थी।
विज्ञापन

विभाग ने मानसून से निपटने के लिए इस बार भी देरी से काम शुरू किया है। अभी तक नालों की पूरी तरह से सफाई भी नहीं हो सकी है। घिकाड़ा रोड नाला, तिकोना पार्क से ओवरब्रिज के समीप नाला, ढाणी फाटक से ओवरब्रिज के साथ दिल्ली रोड एसटीपी को जाने वाले नाले की सफाई भी नहीं हुई है। शहर के रोहतक चौक से बस स्टैंड रोड नाले की सफाई का काम भी पूरा नहीं हो सका है जिससे इस रोड पर बारिश का पानी भरने से दुकानदारों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव के चलते मार्केट पांच बजे हो गई बंद
शहर के तहसील रोड पर पानी भरने से दुकानदारों व आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। इसी प्रकार परशुराम चौक, सरदार झाडू् सिंह चौक एरिया, मेन बाजार, लाजपतराय चौक एरिया, दिल्ली रोड, बस स्टैंड रोड, तिकोना पार्क क्षेत्र, नगर परिषद एरिया, गांधी नगर आदि भागों में भारी मात्रा में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, जांगड़ा मार्केट की दुकानों में बारिश के दौरान ही पानी घुस गया और इसके चलते मार्केट पांच बजे ही बंद हो गई। ऐसे ही हालात अन्य मार्केट के भी रहे।
15 जून से पहले तैयारियां करनी थी विभाग को पूरी
बारिश से सीवर ओवरफ्लो हो गए और बरसाती नालों ने जवाब दे दिया। नालों की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। विभाग की अधूरी तैयारियों की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। विभाग को गत 15 जून को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेनी चाहिए थी।

गर्मी से मिली राहत
लोग पिछले तीन-चार रोज से उमस भरी गर्मी थी। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में नमी की मात्रा 41 प्रतिशत तक बढ़ गई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। शहर के साथ लगते गांवों में भी 25 से 30 एमएम तक बारिश हुई है। गांव खातीवास निवासी किसान नेता शमशेर सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब 25 एमएम तक बारिश हुई है। इस बारिश में किसान खरीफ की फसलों की बिजाई आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed