फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी भी जा सकेंगे कॉलेज

बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी भी जा सकेंगे कॉलेज

Mon, 24 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
बीच में पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी भी जा सकेंगे कॉलेज
बहादुरगढ़। डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई करने के लिए अब उम्र बाधा नहीं बन पाएगी। क्योंकि लंबे समय के वर्ष अंतराल की बाधा को हायर एजुकेशन ने खत्म कर दिया है। अब सालों पहले पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थी भी कॉलजों में पढ़ने जा सकेंगे। इसके लिए पहले उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके बाद एक शपथ पत्र देना होगा। उसमें पढ़ाई छोड़ने का कारण बताना पड़ेगा। शिक्षा विभाग के इस फैसले से उन विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी छाई जो लंबे समय से कॉलेज में दाखिला लेने के लिए इंतजार कर रहे थे। बता दें कि हायर एजुकेशन विभाग ने इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य को वर्ष अंतराल के मामले में दाखिला देने की शक्ति दे रखी थी। पिछले कई वर्षों से राजकीय कॉलेज प्रशासन दो सालों से अधिक अंतराल वाले विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दे रहा था। लेकिन अब किसी कारणवश पढ़ाई बीच में छोड़ देने वाले विद्यार्थी को दाखिला देने के लिए अनुमति दे दी गई है। विद्यार्थियों को तहसीलदार से सत्यापित वर्ष अंतराल का शपथ पत्र कॉलेज में जमा करवाना होगा। जांच पड़ताल के बाद ही छात्र को दाखिला दिया जाएगा। अगर शपथ पत्र झूठा पाया गया तो विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सामान्य जाति से मिलेगा ईडब्ल्यूएस कोटा
हायर एजुकेशन विभाग ने अपने आदेश में कहा कि सामान्य जाति की सीटों में से ही ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की दस फीसदी सीटें निर्धारित की जाएंगी। इससे प्रत्येक कोर्स में से सामान्य वर्ग की 10 फीसदी सीटें कम होगी। यह स्पष्ट कर दिया है कि एससी व बीसी वर्ग की सीटों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


कॉलेजों में चल रहे कोर्स में दाखिले के लिए वर्ष अंतराल वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को एक शपथ पत्र देना होगा। जिसमें पढ़ाई छोड़ने का कारण बताना होगा। अगर वह उसने शपथ पत्र में झूठी जानकारी दी तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजवंती शर्मा, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed