फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ऊर्जावान बनने के लिए जीयें तनाव रहित जिंदगी

ऊर्जावान बनने के लिए जीयें तनाव रहित जिंदगी

Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जावान बनने के लिए जीयें तनाव रहित जिंदगी
बहादुरगढ़। रविवार की सुबह शहरवासियों के लिए उमंग व उत्साह भरी रही। रेलवे रोड पर राहगीरी : अपनी राहें, अपनी आजादी कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक मंच सजा। वहीं खेल गतिविधियों में हर वर्ग की भागीदारी रही। उपायुक्त संजय जून व एसएसपी अशोक कुमार ने राहगीरी में पहुंचकर जनसमूह का उत्साहवर्धन किया। एसडीएम तरुण कुमार पावरिया व डीएसपी अजायब सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहगीरी में पहुंचे शहरवासियों का स्वागत किया। उपायुक्त ने राहगीरी में दिए अपने संदेश में कहा कि मनुष्य जीवन के तनाव को दूर करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जिले के शहरी क्षेत्र बहादुरगढ़ व झज्जर में किया जा रहा है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में मानसिक रूप से तनाव रहित जीवन के लिए राहगीरी कार्यक्रम की अहम भूमिका है जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने राहगीरी में उमड़े जनसमूह को पूरे उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदार बनाते हुए प्रेरित किया तथा कहा कि यह कार्यक्रम हर आयु वर्ग में नई स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार करने में अहम है। एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति वाहन चालकों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के दायित्व से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से उठाए जा रहे सड़क सुरक्षा के नियमों की भी जानकारी दी। उपायुक्त जून व एसएसपी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीएसपी रणबीर सिंह, एसडीओ कृषि डॉ. सुनील कौशिक, एआईपीआरओ दिनेश कुमार, सीडीपीओ रशिमा बाला शर्मा, एसएसपी पीए प्रदीप, भारत विकास परिषद से सतीश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर झूमा बहादुरगढ़
राहगीरी कार्यक्रम में रविवार की सुबह रेलवे रोड पर सजे सांस्कृतिक मंच पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, रोबिन हुड आर्मी टीम, वैश्य आर्य महिला शिक्षण महाविद्यालय, मिका डांस अकादमी, जूंबा डांस शिवा त्यागी, योग क्रियाएं उज्ज्वल व लवण्या, कशिश छिल्लर, अंशिश छिल्लर, मानसी शर्मा, तनिष्का भारद्वाज व शिवांगी गौड सहित उपस्थित महिलाओं ने आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुए समारोह को भव्य बना दिया। बहादुरगढ़ कराटे क्लब की ओर से कराटे कोच ईशांत राठी के मार्गदर्शन में बच्चों ने कराटे का प्रदर्शन किया। हास्य कलाकार वीरेंद्र कौशिक ने हास्य गीतों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। वहीं गरिमामयी ढंग से सड़क सुरक्षा संगठन के सचिव सुधीर भारद्वाज द्वारा मंच संचालन किया गया। सामाजिक संगठन के तौर पर भारत विकास परिषद की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। राहगीरी कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को एसडीएम तरुण कुमार पावरिया व डीएसपी अजायब सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed