फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   योग दिवस, 20 जून तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

योग दिवस, 20 जून तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Mon, 17 Jun 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस, 20 जून तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
झज्जर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विभाग की ओर से पांच हजार लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन अंतिम दिन रविवार तक मात्र 2600 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया है। योग दिवस पर लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं खास बात यह है कि 17 जून को कबीर जयंती के सरकारी अवकाश के बावजूद रजिस्ट्रेशन करवाने वालों के लिए जिला आयुर्वेदिक कार्यालय खुला रहेगा। वहीं सूत्रों की मानें तो संख्या पूरी करने के लिए सरकारी विभागों के कर्मचारियों को इस दिन कार्यक्रम में शामिल होने की हिदायत जारी हुई है, जिनकी हाजिरी भी स्टेडियम में ली जा सकती है। जिला आयुर्वेदिक कार्यालय द्वारा जहांआरा बाग स्टेडियम में लगाए गए काउंटर पर अब तक सामान्य तौर पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। लेकिन रविवार को विभाग के द्वारा नया रजिस्ट्रेशन फार्म भेजा गया है, जिसके साथ आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। ऐसा विभाग के द्वारा सुरक्षा कारणों के चलते किया गया बताया जा रहा है। योग दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक में रहेेंगे। इसलिए यह प्रारूप वहां के लिए तैयार किया गया था लेकिन बाद में इसे पूरे प्रदेश के लिए लागू कर दिया गया।
विज्ञापन


विधानसभा स्तर पर होने हैं कार्यक्रम
योग दिवस के उपलक्ष्य में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। मुख्य कार्यक्रम झज्जर जिला मुख्यालय पर होगा, जिसमें कृषि मंत्री ओपी धनखड़ बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं बहादुरगढ़ में विधायक नरेश कौशिक, बेरी में हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरमैन गार्गी कक्कड़ तथा बादली में हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन के चेरयमैन जीएल शर्मा मुख्यातिथि रहेंगे।
विज्ञापन


20 को होगी रिहर्सल
योग दिवस पर जहांआरा बाग स्टेडियम में सुबह 7 से आठ बजे तक योग कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद योग को लेकर संवाद भवन में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। वहीं 20 जून को योग दिवस की पायलट रिहर्सल की जाएगी। इसी दिन जहांआरा बाग स्टेडियम से राजकीय स्कूल तक मिनी मैराथन आयोजित होगी, जिसे डीसी संजय जून हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग दिवस को लेकर अब तक 2600 लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उम्मीद है कि चार दिन में 2400 लोग रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। योग दिवस के रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय सोमवार को कबीर जयंती अवकाश के बावजूद खुला रहेगा। अब रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
दलबीर राठी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed