फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नहरी पानी चोरी करने वालों पर नकेल सकेगी पुलिस

नहरी पानी चोरी करने वालों पर नकेल सकेगी पुलिस

Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
नहरी पानी चोरी करने वालों पर नकेल सकेगी पुलिस
झज्जर। उपायुक्त संजय जून ने जिला में जल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी अशोक कुमार नहरी विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में मानव व पशुधन के लिए पेयजल आपूर्ति करना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आठ जून से 26 जून तक नहरी पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की है। इसलिए संबधित विभाग पेयजल आपूर्ति के लिए सभी जलघरों, तालाबों व जोहड़ों को भरने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति के अनुसार शहरी क्षेत्र में 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन और ग्रामीण क्षेत्र में 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पेयजल आपूर्ति करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वहीं, बैठक में नहरी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कई नहरों से पाइप डालकर पानी चोरी किया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि नहर से पानी की चोरी करना दंडनीय अपराध है और गर्मी के मौसम में मानव व पशुधन के लिए पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता है। उपायुक्त ने नहरी विभाग के अधिकारियों को नहरों पर गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए पुलिस फोर्स भी जरूरत के अनुसार दी जाएगी। बैठक में मौजूद एसएसपी अशोक कुमार ने अपने अधिकारियों को नहरों पर पुलिस पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सभी जलघरों, तालाबों व जोहड़ों का भरने के निर्देश
डीसी संजय जून ने पंचायतीराज व नहरी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में सभी जोहड़ों व तालाबों को भरवाएं। पब्लिक हेल्थ के एसई जगवीर मलिक ने बताया कि जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 166 जलघर हैं। नहरी विभाग के एसई आर एस सौलखा ने बताया कि नहरी विभाग की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग के सभी जलघरों को पानी पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की है।
विज्ञापन


जीडब्ल्यूएस माइनर पर तीन पंप स्थापित करने के निर्देश
समीक्षा बैठक में एसई पब्लिक हेल्थ ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर की वाटर सप्लाई के लिए गुरुग्राम वाटर सर्विस से नहर की आपूर्ति तय मात्रा में नहीं हो पा रही है, जिस कारण बहादुरगढ़ शहर के जलघरों में पानी कम मिल रहा है। उपायुक्त ने तुरंत जीडब्ल्यूएस के कार्यकारी अभियंता और नहरी विभाग के एसई को आसौदा के पास जीडब्ल्यूएस पर पांच -पांच क्यूसिक क्षमता के तीन पंप सेट तुरंत प्रभाव से स्थापित करने के निर्देश दिए। जीडब्ल्यूएस पर बहादुरगढ़ माइनर के लिए पंप सेटों द्वारा वाटर लिफ्टिंग होने से बहादुरगढ़ शहर के जलघरों को भरपूर मात्रा में जल की आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed