{"_id":"5d001043bdec220791793944","slug":"15602852419-bahadurgarh-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बहादुरगढ़ बनेगा साझीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में बहादुरगढ़ बनेगा साझीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहादुरगढ़ वासी शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम के प्रांगण में एक साथ योगासन करते हुए स्वास्थ्य सुधार की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम पावरिया मंगलवार को अपने कार्यालय में योग दिवस के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।
एसडीएम तरुण पावरिया ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित शेड्यूल के तहत संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ स्वास्थ्य सुधार की दिशा में योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह साढ़े पांच बजे योग दिवस के मद्देनजर कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें एक साथ बहादुरगढ़ के लोगों द्वारा योगासन शेड्यूल के तहत किया जाएगा। योग दिवस के सफल आयोजन के लिए उपमंडल स्तर पर तहसीलदार बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, जिनकी देखरेख में योग दिवस का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सभी में उत्साह है और व्यवस्थापूर्ण ढंग से एकसाथ सभी योगासन करेंगे। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हर जन योग उत्सव में भागीदारी करे इसके लिए आयुष विभाग की ओर से आमजन को प्रेरित भी किया जा रहा है।
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में 13-19 तक लगेगा योग प्रशिक्षण शिविर
एसडीएम ने बताया कि योग दिवस में पूरे उत्साह के साथ सभी की उल्लेखनीय भागीदारी रहे इसके लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यगण के लिए विशेष रूप से योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहर के बादली रोड स्थित सेक्टर 11 के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में 13 जून से 19 जून तक सुबह 6 बजे से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। आयुष विभाग की ओर से लगाए गए इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में रोजाना विभाग स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के सदस्यगण को प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि योग प्रशिक्षण से प्रशिक्षित हो योग प्रेमी आगामी 21 जून की सुबह योग दिवस पर एक साथ योग का प्रदर्शन करते हुए सुखद स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक, शहरी निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी योग दिवस के साथ ही प्रशिक्षण शिविर में आमंत्रित किया है। इस अवसर पर तहसीलदार बंसीलाल, आयुष विभाग से डॉ. मोहम्मद कमर, एसडीओ पीडब्लूडी प्रशांत, सीडीपीओ रशिमा बाला, एआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, भारत विकास परिषद से सतीश शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आईएनओ व रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन से सुधीर भारद्वाज व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।