फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लोगों को 30 दिन में मिलेगा घरेलू बिजली कनेक्शन

लोगों को 30 दिन में मिलेगा घरेलू बिजली कनेक्शन

Thu, 06 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
लोगों को 30 दिन में मिलेगा घरेलू बिजली कनेक्शन
बहादुरगढ़। अब चाहे बिजली कनेक्शन नया लेना हो, लोड बढ़वाना हो, या बिजली संबंधी कोई समस्या हो। इसके लिए अब लोगों को बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब घर बैठकर ही उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए वे सरकार की ओर से बनाए गए अटल सेवा केंद्र में पहुंचकर भी बिजली संबंधी कार्य करवा सकते हैं। नए कनेक्शन के लिए यूएचबीवीएन की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। अक्सर उपभोक्ताओं की शिकायत रहती है कि नए कनेक्शन के लिए विभाग में धक्के खाने पड़ते हैं। इस वजह से वे दलालों के जाल में भी फंस जाते हैं। बिजली निगम के दफ्तर के बाहर ऐसे काफी व्यक्ति घूमते रहते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद अब इन दलालों पर लगाम लगेगी। वहीं विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शन 30 दिन में और इंडस्ट्रीज के लिए 90 दिन में जारी करने होंगे। यदि समय सीमा में उपभोक्ता को कनेक्शन मुहैया नहीं हो पाता है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार होगा। उपभोक्ता अपने आवेदन का स्टेट्स भी नेट के माध्यम से विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूएचबीवीएन.ओआरजी.आईएन पर जाकर देख सकेगा। इससे पहले आवेदन करने के बाद उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। उपभोक्ता को यह नहीं पता होता था कि उनकी फाइल किस अधिकारी के पास है और कब तक काम हो जाएगा, लेकिन ऑन लाइन हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


आवेदन के लिए जरूरी कागजात
यदि उपभोक्ता को बिजली का नया कनेक्शन लेना है तो उसके लिए आवेदनकर्ता को उसकी मिलकियत का सुबूत, एक पहचान पत्र और अपनी फोटो को विभाग की साइट पर अपलोड करना होगा। वहीं उपभोक्ता कनेक्शन के लिए फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


रकम की रसीद अवश्य लें : एसडीओ
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सिटी-1 के एसडीओ अजय सिंहरोहा ने बताया कि उपभोक्ता को नए कनेक्शन के लिए कहीं घूमने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उपभोक्ता को विभाग की साइट पर जाकर नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद 30 दिन के अंदर बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए उपभोक्ता अटल सेवा केंद्र का सहारा भी ले सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे जहां भी पैसे दें वहां से उस रकम की रसीद अवश्य ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed