फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Thu, 06 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
झज्जर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष कमलकांत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में स्वयं पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ-साथ एडीजे सुधीर जीवन, योगेश चौधरी सिविल जज सीनियर डिविजन, अंकिता शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सौरभ कुमार अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन, नेहा यादव सिविल जज जूनियर डिविजन व सुनील कुमार सिविल जज जूनियर डिविजन ने भी न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम अंकिता शर्मा ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के साथ-साथ जिला के विभिन्न स्थानों पर पैनल अधिवक्ताओं व पीएलवी ने भी पौधरोपण किया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता व पीएलवी द्वारा लीगल एड क्लीनिक डीघल, बेरी, दुजाना, माछरौली, छुछकवास, दादरी तोए, साल्हावास, फतेहपुर, नागरिक अस्पताल झज्जर, गांव रामपुरा, खेड़ी, महराणा व गुरुकुल झज्जर में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के साथ इन स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए तथा लोगों को कानूनी अधिकारों व विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यों से अवगत कराया गया। सचिव ने पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण को लेकर पीएलवी को निर्देश देते हुए कहा कि जो पौधे लगाए गए है उनका समय-समय पर रखरखाव कर जिम्मेदारी भी उनकी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed