फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   भूजल दोहन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम

भूजल दोहन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
भूजल दोहन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसडीएम
बहादुरगढ़। एसडीएम तरुण कुमार पावरिया ने कहा कि अवैध तरीके से भूजल दोहन करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। नियमों को दर किनार कर भूजल दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जानी सुनिश्चित की जाए। एसडीएम पावरिया मंगलवार को अपने कार्यालय में उपायुक्त संजय जून द्वारा भूजल दोहन रोकने के लिए गठित कमेटी के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक के बाद टीम ने शहर के झज्जर रोड स्थित छोटू राम पार्क क्षेत्र में अवैध तरीके से चलाए जा रहे ट्यूबवेल साइट का दौरा किया और मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की गई। एसडीएम ने कहा कि केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के तहत उपायुक्त संजय जून के निर्देशों की अनुपालना करते हुए भूजल दोहन रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जल संरक्षण के प्रति सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व भी बनता है कि वे अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए भूजल दोहन करने वालों पर कार्रवाई करें। गठित टीम ने छोटूराम पार्क में मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग की ओर से घरेलू बिजली कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक रूप से करने पर बिजली मीटर को जब्त किया, हाइड्रोलोजिस्ट द्वारा पांच दिन का नोटिस देने, नगर परिषद की ओर से भूजल निकालने के लिए खोदे गए कुएं का भरत करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। एसडीएम ने कहा कि उपमंडल में किसी भी रूप से केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के नियमों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी और गठित टीमों द्वारा नियमित दिन-राम मॉनीटरिंग करते हुए अवैध तरीके से भूजल दोहन करने वालों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिन रात उक्त गतिविधियों पर प्रशासन की नजर है और निगरानी के दौरान किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगर परिषद के ईओ डॉ. विजयपाल, हाईड्रोलोजिस्ट दलबीर राणा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसडीओ रविंद्र यादव, नगपरिषद सचिव मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed