फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क पर जमा दूषित पानी, सफाई व्यवस्था भी चौपट

सड़क पर जमा दूषित पानी, सफाई व्यवस्था भी चौपट

Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर जमा दूषित पानी, सफाई व्यवस्था भी चौपट
मुख्य मार्ग पर जमा दूषित पानी, लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

बौंदकलां। कस्बे में सरकार के स्वच्छता अभियान केवल कागजी ही साबित हो रहें है। लाखों रुपये का बजट सरकार सफाई के लिए जारी करती है लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है। बस स्टैंड से मुख्य बाजार को जाने वाले रास्ते पर जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। बिना बारिश के ही गंदा पानी सड़क पर जमा है जिसके चलते विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत भी समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही।
बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार तक जाने वाले रास्ते पर जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले भी जगह-जगह से टूटे पड़े हैं और इनका दूषित पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जमा हो रहा है। नालियां भी पॉलिथीन व गंदगी से अटी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा भी सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जाती है। मुख्य मार्ग पर से राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समेत अन्य निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी गुजरते हैं। मुख्य बाजार में भी मस्जिद के समीप कूड़े फैला होने से राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बौंदकलां के सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह से जब मुख्य बाजार वाले रास्ते पर फैली गंदगी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि गंदगी की समस्या है तो पंचायत कल ही सफाई करवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed