फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शीला राठी ने वार्ड 17 में अब किया गलियों का शिलान्यास

शीला राठी ने वार्ड 17 में अब किया गलियों का शिलान्यास

Thu, 19 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शीला राठी ने वार्ड 17 में अब किया गलियों का शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर परिषद अध्यक्ष शीला राठी बुधवार को फिर वार्ड-17 में जा धमकी। उन्होंने रामनगर में काली माता मंदिर के आसपास की गलियों का शिलान्यास किया और वार्ड पार्षद रमिता चुघ पर जमकर निशाना साधा। राठी ने कहा कि पार्षद वार्ड की अनदेखी कर रही हैं। शीला का वार्ड-17 में चार दिन में बुधवार को दूसरा कार्यक्रम रहा।
राठी ने कहा कि वार्ड-17 के रामनगर और दूसरी कालोनियों के निवासी उनके समक्ष अपनी समस्याओं का दुखड़ा रोते रहते हैं। पार्षद लोगों पर वोट न देने का आरोप लगाकर रामनगर की अनदेखी कर रही हैं। पार्षद न कोई नई लाइट लगवाती और न ही खराब लाइटों की मरम्मत करवाने में रुचि लेती। वह तो सिर्फ धर्मपुरा तक ही सीमित रह गई हैं। बुधवार को शिलान्यास सभा में लोगों ने चेयरपर्सन से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। चेयरपर्सन शीला राठी ने राम नगर के लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड-17 वासियों से कहा कि अगर पार्षद उनकी समस्या की कोई सुध न ले तो वे सीधे मेरे पास आए। उनकी समस्या का समाधान तुरंत होगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने मंदिर के आसपास करीब 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। शीला राठी ने ट्रक यूनियन वाले रोड के किनारों को इंटरलाकिंग टाइलों से पक्का करने के कार्य का भी नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। चेयरपर्सन ने अधिकारियों से नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और वार्ड में जल्द ही स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर की जनता ने पार्षद पर लगाया अनदेखी का आरोप
शहर के माडल टाउन के बाद रामनगर की जनता ने वार्ड-17 की पार्षद पर अनदेखी का आरोप लगाया है। रामनगर निवासी रेखा दलाल, संदीप कौशिक आदि ने बताया कि चुनाव के बाद एक बार भी पार्षद रामनगर में नहीं आईं। उन्हें यहां की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। जब भी उनके पास नगर का कोई व्यक्ति समस्या लेकर जाता है तो वह वोट न देने का बहाना बना देती हैं।

यह वार्ड मेरा भी, मुझे बताएं, मै करूंगा समाधान: नागपाल
मनोनीत पार्षद इंद्र कुमार नागपाल ने रामनगर की जनता से कहा कि मैं वोट लेकर नहीं बल्कि सरकार ने मुझे पार्षद बनाया है। यह नगर मेरे वार्ड में आता है। यहां के लोग मुझे अपनी समस्या बता सकते हैं, मैं उनका समाधान करूंगा। मैं भले ही उम्र 80 साल हो गई, लेकिन लोगों के कार्यों के लिए आधी रात को भी तत्पर हूं।

रामनगर के लोगों की नहीं रहेगी कोई समस्या : युवराज
रामनगर से सटे वार्ड-18 के पार्षद युवराज छिल्लर ने रामनगर में गलियों का शिलान्यास करने के लिए चेयरपर्सन शीला राठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परनाला रोड के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग टाइलें लगवाने के लिए वह काफी समय से कोशिश कर रहे थे। इस मौके पर वाइस चेयरमैन विनोद कुमार, नप के कार्यकारी अधिकारी अपूर्व चौधरी, एमई ओमदत्त, बीआई विवेक जैन, जेई अजय छिक्कारा, जेई दलबीर देशवाल, जगदीश राठी, अशोक राठी, नरेश दलाल, संदीप राठी, पार्षद सत्यप्रकाश छिक्कारा आदि मौजूद थे।


पार्षद रमिता ने दिया जवाब
बुधवार को वार्ड-17 में गली निर्माण के लिए नारियल फोड़ने पर चेयरपर्सन शीला राठी का धन्यवाद करती हूं । लेकिन चेयरपर्सन को यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्ष 2017 में हमने लगभग 70 लाख रुपये के काम पास करवा रखे हैं और चेयरपर्सन उनको होने नहीं दे रहीं। आज वार्ड-17 वालों ने उनको बता दिया कि विकास तो करना ही पड़ेगा। दम है तो शीला वे काम करके दिखाएं जो हमने पास नहीं करवाए।
- रमिता चुघ, नगर पार्षद, वार्ड-17, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed