फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त एकत्र

शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त एकत्र

Sat, 24 Mar 2018 01:31 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त एकत्र
शहीदी दिवस पर लगाया शिविर, 103 युवाओं ने किया रक्तदान
विज्ञापन

चरखी दादरी।
पतजंलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा झोझू कलां के राजीव गांधी खेल परिसर में 88वें शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम ओमप्रकाश देवराला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति प्रांतीय प्रभारी ईश आर्य ने की। इसके अलावा युवा भारत प्रांतीय प्रभारी प्रदीप आर्य एवं डॉ. मदन मानव ने शिरकत की। कैंप का शुभारंभ एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, समाज सेवी सत्यवान शास्त्री, पार्षद अजय नंबरदार, पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, ब्रह्मकुमारी वसुधा ने शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान कर किया। मुख्य संयोजक और 24 बार रक्तदान कर चुके बिशन सिंह आर्य ने बताया कि शिविर में 103 युवाओं ने रक्तदान किया।

पतंजलि योग समिति प्रांतीय प्रभारी ईश आर्य ने कहा कि भारतीय पारंपरिक विरासतों को आज युवा भूलता जा रहा है। सांस्कृतिक परंपराओं व विरासतों को आगे बढ़ाते हुए स्वदेशी भाव का अधिक से अधिक प्रचार किया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश के शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने व उन्हें अपना आदर्श बनाने का आहवान किया। मुख्य अतिथि ने 100 बार रक्तदान कर चुके प्यारेलाल सहित सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। शिविर के आयोजन में आर्यन कोचिंग सेंटर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलाली के विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी मास्टर रविंद्र, भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी विकास राणा, पतंजलि किसान पंचायत जिला प्रभारी पूर्व सरपंच मुकेश सांगवान, डॉ. सुनिता कासनी, सतेंद्र जेवली,मास्टर संजू झोझू कलां, सुरेंद्र आर्य चंदेनी, विकास शीशवाला, रिंपी फौगाट, सत्यवान शास्त्री, रामकुमार आर्य, श्यामलाल गर्ग, अनुदेशक जयपाल सांगवान, मास्टर भूपेंद्र , राजेश फौजी, संजय , अटेला पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, रविंद्र गुडाना, करतार बलाली, पूनम जोशी, विक्रम डाला, सुमित सुहाग, विनय शास्त्री, हवा सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सांगवान, सुरेश पहलवान, रविंद्र पहलवान आदि मौजिज लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed