फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बादली में हुए ग्रामीणों से रूबरू

पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बादली में हुए ग्रामीणों से रूबरू

Tue, 21 Nov 2017 12:50 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
पंचायत एवं विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बादली में हुए ग्रामीणों से रूबरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
तहसील कार्यालय में हलके से विधायक एवं प्रदेश के पंचायत, विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा विकास कार्यों पर हुई बैठक में समस्याओं से दूरी बनाते हुए अब तक हुए विकास कार्यों का ज्यादा गुणगान किया गया। तीन साल के प्रतिनिधियों के साथ मौजिज व्यक्तियों ने करीब पांच घंटे तक अपने गांव में चल रहे विकास कार्यों को पावर प्रेजेंटेशन के जरिए तो देखा, लेकिन ग्रामीणों की समस्याएं सुनने की बजाए अब तक हुए कार्यों पर ज्यादा चर्चा रही।
सोमवार को मुख्यालय पर आयोजित समीक्षात्मक कार्यक्रम में हलके के गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ कृषि मंत्री धनखड़ ने अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में बादली हलके के किस गांव में कितना विकास कार्य मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कराया गया है उसका पूरा हिसाब देने के लिए पंचायत विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बादली में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने गांव लुकसर, माजरी, गुभाना, लोहट, गंगड़वा, मुंडाखेड़ा व देवरखाना सहित साथ लगते अन्य गांवों के लोगों से चर्चा की। उन्होंने गांव अनुसार स्लाइड शो के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से दिखाया कि किस विभाग के माध्यम से उनके गांव में कितनी राशि से विकास कार्यों को पूरा किया गया है और कितनी परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहे हैं। बैठक में गांव के हितों को देखते हुए क्या करना चाहिए, कैसे विकास ओर तेजी से हो, लोगों को योजनाओं का फायदा सीधे तौर पर कैसे पहुंचे इसकी विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी सुशील सारवान, बादली के एसडीएम त्रिलोक चंद, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, तहसीलदार कंवल सिंह यादव सहित अमित प्रधान, गर्वित के राज्य संयोजक राजीव कटारिया सहित अन्य सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रू-अर्बन योजना
श्यामा प्रसाद मुखर्जी रू-अर्बन योजना में बादली हलके के 19 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें बादली सहित लुक्सर, माजरी, गुभाना, गंगड़वा, जरदगपुर, बाढ़सा, मुंडाखेड़ा, इस्माइलपुर, देवरखाना, एमपी माजरा, लोहट, लगरपुर, दरियापुर, बुपनिया, देशलपुर, शाहपुर मलिक, खेड़ा गुर्जर तथा गोयला कलां को शामिल हैं। इन गांवों में 118 करोड़ 34 लाख 42 हजार रुपये की लागत से शहरी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

मानुषी छिल्लर को दी बधाई
उन्होंने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटी मानुषी ने प्रमाणित कर दिया कि आज पूरी दुनिया में भारत और भारत में हरियाणा हर क्षेत्र में अव्वल है। विक्टोरिया क्रस, परमवीर चक्र, ओलंपिक मेडल की बात हो अथवा सौंदर्य स्पर्धाओं में भागीदारी हरियाणा बेस्ट है।


जहां बैठक की, वहीं सुविधाओं का टोटा
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ बादली के जिस तहसील कार्यालय में बैठक ले रहे थे उसी कार्यालय में एक वर्ष गुजरने के बाद भी हाट लाइन से बिजली का कनेक्शन जारी नहीं किया गया है। ग्रामीण बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी तहसील में अभी तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। आए दिन पटवारियों के लेनदेन की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। तहसील कार्यालय में शौचालय की हालत दयनीय बनी है। ऐसे में सोमवार को आम चर्चा बनी रही कि समस्याओं को दूर करने पर ध्यान नहीं दिया गया।

- तीन साल में कराए विकास योजनाओं के साथ भावी परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा
- समस्याओं के समाधान की बजाए योजनाओं का किया गुणगान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed