फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ईरा शर्मा ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

ईरा शर्मा ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

Tue, 08 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
ईरा शर्मा ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल
ईरा शर्मा ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव रानीला निवासी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ईरा शर्मा ने गत से छह अगस्त तक पंचकूला में आयोजित 51वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईरा ने फाइनल मुकाबले में सोनीपत की ललिता दहिया को हराया। अपनी इस सफलता के बाद ईरा शर्मा अब 16 से 20 अगस्त तक झज्जर में होने वाली जूनियर स्टेट चैंपियनशिप और 31 अगस्त से तीन सितंबर तक पुणे में होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी करेगी।

रविवार को पंचकूला में संपन्न हुई 51वीं हरियाणा स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौंपियनशिप में ईरा ने पहली बार जिला चरखी दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए लगातार सातवीं बार अलग-अलग आयु वर्ग में चौंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। ईरा शर्मा के पिता आईटी इंजीनियर कमल शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर भरोसा है कि वह अपनी जीत का सिलसिला इसी प्रकार जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed