फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   150 mm of rain in Bahadurgarh, water enters in the home.

बहादुरगढ़ में 150 एमएम बारिश, घ्ररों में घुसा पानी

Fri, 14 Aug 2020 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
150 mm of rain in Bahadurgarh, water enters in the home.
पानी के बीच से जाते वाहन। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। शहर और आसपास के क्षेत्र में बुधवार-वीरवार की रात भारी बारिश हुई। करीब 2 बजे शुरू हुई बारिश देर सुबह तक चलती रही। वीरवार सुबह आठ बजे तक 150 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। उसके बाद भी कई घंटे तक बारिश होती रही। शहर में चारों तरफ पानी ही पानी हो गया। प्रशासन की ओर से करोड़ों खर्च करके बनाई गई निकासी की व्यवस्था भी फेल साबित हुई।
विज्ञापन

बारिश रुकने के दो घंटे बाद भी नहीं हुई निकासी
क्षेत्र में रात को कई घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश चलती रही। जिससे घरों और दुकानों में भी बौछारें देर तक पहुंचती रही। गलियों में इतना अधिक पानी भर गया कि निकासी के इंतजाम सही न होने के कारण बारिश रुकने के दो घंटे बाद तक भी नहीं निकल पाया। बाजारों में कारोबार पर असर पड़ा। लोग घरों से नहीं निकल पाए और दुकानदार खाली बैठे रहे। लोगों में सुबह से ही बारिश, जल जमाव, निकासी के इंतजामों और निकासी के नाम पर सरकारी खजाने से हो रहे खर्च को लेकर चर्चा होने लगी। अनाज मंडी के पीछे बसी अग्रवाल कॉलोनी की सभी गलियों में बारिश का पानी घंटों तक ठहरा रहा। गली नंबर-1 और पार्क के आसपास की गलियों में घरों में भी पानी घुस गया। लोगों को बाल्टी-डब्बों की मदद से पानी निकालना पड़ा। पुराने शहर के मांडोठी बाजार ने तो तालाब का रूप ले लिया। गांधी चौक से झज्जर रोड तक पूरे बाजार में एक से तीन फुट तक पानी भर गया। लोग घरों कैद होकर रह गए।
विज्ञापन

देवनगर में तीन फुट तक पानी
झज्जर रोड के साथ बसी कालोनी देवनगर में भी यही हाल हुआ। सभी गलियों में तीन फुट तक पानी भर गया। काफी घरों के अंदर पानी घुस गया। गली नंबर-6 के निवासी गीता और मुकेश गौतम ने बताया कि उनके घर के बाद कई घंटे से करीब अढ़ाई फुट गहरा पानी भरा है। सभी लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। गौतम ने कहा कि सरकार ने कॉलोनी के बाहर से निकलती झज्जर रोड को प्लानिंग के बिना ही कालोनी के मुकाबले ज्यादा ऊंचा उठा दिया है। जिससे कॉलोनी की निकासी व्यवस्था फेल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों के घरों में घुसा पानी
पुराने 33 केवी पावर हाउस कॉलोनी में निगम के ऑफिस को छोड़ दें तो पूरे परिसर में पानी भर गया। कर्मचारियों के सभी आवासों में पानी घुस गया। एचएसईबी वर्कर्ज यूनियन बहादुरगढ़ के अध्यक्ष बिजेंद्र फोगाट के पूरे घर में बारिश का पानी घुस गया। उन्होंने कहा कि वह निगम के अधिकारियों से अनेक बार कॉलोनी की हालत सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सेक्टर-6 का हुआ बुरा हाल
शहर की प्रमुख पाश कॉलोनी सेक्टर-6 में सीवर, पानी और सड़कों की व्यवस्था पर सरकार 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि नगर परिषद और संबंधित एजेंसियों को दे चुकी है। लेकिन पानी निकासी को लेकर किए खर्च की पोल बारिश में पता चल रही है। वीरवार को बारिश के पानी से परेशान होकर स्थानीय निवासी रमेश चंद्र ने कहा कि सरकार ने चाहे कितना ही पैसा दिया हो, सभी समस्याएं वैसे ही हैं। गलियों में पानी भरता है। सीवर बैक मारते हैं। उनके घर के बाहर से आज निकलने का भी रास्ता नहीं बचा। पीने के लिए दुर्गंधयुक्त पानी मिलता है।

यहां रही समस्या
टीचर कॉलोनी, संत कॉलोनी, कच्चा बाग, बागवाला मोहल्ला, बांबे वाली गली आर्यगर की गली नंबर-5, महावीर पार्क और नेहरू पार्क समेत शहर की सभी गलियों में पानी भरने से लोगों को घंटों समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed