फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   150 bags of DAP distributed to farmers

Jhajjar-Bahadurgarh News: 150 बैग डीएपी किसानों को वितरित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
150 bags of DAP distributed to farmers
07jjrp16- झज्जर। इफकों केंद्र पर डीएपी लेने पहुंचे किसान। संवाद
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में शुक्रवार को इफ्को केंद्र पर 150 बैग डीएपी किसानों को वितरित किया गया। वहीं, किसानों को नैनो डीएपी भी दिया गया। इसके अलावा अनाज मंडी की 44 नंबर दुकान पर किसानों को 330 बैग यूरिया वितरित किया गया। यूरिया व डीएपी लेने के लिए किसान लाइनों में लगे रहे। वहीं, शनिवार व रविवार की छुट्टी हाेने के चलते अब सोमवार से किसानों को यूरिया व डीएपी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में इफ्को केंद्र पर शुक्रवार को 400 बैग डीएपी पहुंचा था। इसके अलावा 300 बैग डीएपी पहले ही बचा हुआ था। शुक्रवार को इफ्को केंद्र पर पहुंचे किसानों को 150 बैग डीएपी वितरित किया गया। वहीं, बचा हुआ 550 डीएपी किसानों को सोमवार से वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्किट सोसायटी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 44 नंबर दुकान पर दो हजार बैग यूरिया पहुंचा था जिसको शुक्रवार को मशीन में चढ़ाए जाने के बाद किसानों को वितरित किया गया। शुक्रवार को 330 बैग यूरिया वितरित किया गया है। वहीं, बचा हुआ 1670 बैग यूरिया सोमवार से किसानों को वितरित किया जाएगा।शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते बचा हुआ यूरिया सोमवार से किसानों को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed