फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 swimmers from Haryana will participate in Senior National Swimming Competition

सीनियर नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे हरियाणा के 15 तैराक

Sat, 03 Sep 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
15 swimmers from Haryana will participate in Senior National Swimming Competition
बहादुरगढ़। जूनियर नेशनल में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब हरियाणा के तैराक सीनियर नेशनल में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए जा रहे हैं। हरियाणा के 15 तैराकों की टीम सीनियर नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। 15 तैराकों में 12 पुरुष और 3 महिला तैराक हैं। इस बार सीनियर नेशनल स्वीमिंग प्रतियोगिता 6 से 10 सितंबर तक आसाम के गुवाहाटी में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा की टीम रविवार को रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि 13 तैराकों की वाटरपोलो टीम भी इस बार सीनियर नेशनल में भाग ले रही है। जूनियर नेशनल में हरियाणा के तैराकों ने नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किए थे। सीनियर नेशनल में भी नया रिकॉर्ड बनाकर हरियाणा के तैराक मेडल हासिल करेंगे। खत्री ने बताया कि बहादुरगढ़ की एचएल सिटी के स्वीमिंग पूल पर तैयारी करने वाले तीन तैराकों का चयन भी सीनियर नेशनल में हुआ है। सीनियर नेशनल स्वीमिंग में चरणजीत 100 मीटर बटरफ्लाई, भूमिक देशववाल 50 और 100 मीटर बैकस्ट्रॉक, शांतनु जाखड़ 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्राक, शिवांश 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, आर्यन 50 और 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक, वीर खटकड़ 50 और 100 मीटर फ्री स्टाइल, परिक्षित खत्री 100 मीटर बैकस्ट्रॉक, प्रियांशु महाजन 50 और 100 मीटर फ्रीस्टाइल, वंश पानू 50 और 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक, हर्ष सरोहा 50, 100 और 200 मीटर बटरफलाई, दिग्विजय सिंह 50 मीटर बटरफलाई और 200 मीटर फ्री स्टाइल, समृद्ध वरमानी 400 मीटर मैडले और 200 मीटर फ्री स्टाइल की मैन्स कैटगरी में भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं वूमेन्स कैटगरी में 50 और 100 मीटर बैकस्ट्रॉक में भारती, 50 और 100 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक में याशिका रावत और 50 और 100 मीटर बटरफलाई और 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में दिव्या सतीजा हरियाणा की तरफ से सीनियर नेशनल में भाग लेंगी। हरियाणा ओलम्पिक संघ के सहसचिव, भारतीय तैराकी संध के सहसचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि सीनियर नेशनल के बाद राजकोट में होने वाले नेशनल गेम्स में भी हरियाणा के तैराक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 2010 में हरियाणा तैराकी की कमान भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर से संभाली थी जिसके बाद से हरियाणा में तैराकी का इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया गया और तैराकी कोच के मार्गदर्शन में तैराकों को बेहतर तैयारी करवाई गई। जिसका परिणाम है कि हरियाणा की तैराक शिवानी ने ओलंपिक में भाग लिया। वीर खटकड़ ने एशियन एज तैराकी में मेडल हासिल किए। कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी के गढ़ हरियाणा को एक दिन तैराकों का भी गढ़ कहा जाएगा वो दिन भी अब शायद नजदीक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed