फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   143 people applied online for registry, 83 were done

Jhajjar-Bahadurgarh News: 143 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किए, 83 की हुई

Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
143 people applied online for registry, 83 were done
झज्जर। जिले में पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल जारी है। हड़ताल के चलते इंतकाल, जमाबंदी नकल, रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र सत्यापन में दिक्कत आ रही है। इसके चलते रजिस्ट्री भी कम हो रही है। वीरवार के लिए जिले में कुल 143 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे, जिसमें से 83 रजिस्ट्री हुई। इसमें से 13 एसडीएम और 10 डीआरओ ने की जबकि बाकी तहसीलदारों ने की।
विज्ञापन

बादली तहसील में कुल 35 ऑनलाइन आवेदन हुए थे, जिसमें से 29 रजिस्ट्री हुई। इसमें 11 एसडीएम ने की। इसी प्रकार बहादुरगढ़ तहसील में 68 आवेदन ऑनलाइन किए गए थे, जिसमें से 38 रजिस्ट्री हुई। इसमें से एक एसडीएम ने की। इसी प्रकार बेरी तहसील में 10 आवेदन ऑनलाइन थे, जिसमें दो रजिस्ट्री हुई। झज्जर तहसील में 27 आवेदन ऑनलाइन हुए, जिसमें से 18 रजिस्ट्री हुई। इसमें 10 डीआरओ ने की। इसी प्रकार साल्हावास तहसील में 3 आवेदन ऑनलाइन आए, लेकिन कोई रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं जिला सचिवालय के प्रांगण में लगातार राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में जारी है। वीरवार को धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव ने संबोधित किया व 19 जनवरी तक धरना जारी रखने की घोषणा की। इस अवसर पर सुभाष, रणबीर सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, जोगिंदर गुलिया, दिनेश शर्मा, नरेंद्र, सुभाष राठी, रविन्द्र, पंकज, स्वीटी, योगेश कुमार, हरीश, इंद्र लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed