फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   15 एमएम बारिश से शहर में जलभराव, फसलों के लिए संजीवनी

15 एमएम बारिश से शहर में जलभराव, फसलों के लिए संजीवनी

Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
15 एमएम बारिश से शहर में जलभराव, फसलों के लिए संजीवनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के विभिन्न भागों में बुधवार को 15 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और मार्केट की गलियों में जलभराव हो गया। वहीं, बारिश सरसों व गेहूं की फसल के लिए संजीवनी बताई जा रही है तो सब्जियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बारिश के चलते रोडवेज वर्कशॉप व नगर परिषद कार्यालय में जलभराव की स्थिति बन गई। खासकर नगर परिषद कार्यालय में किसी काम से आने वाले लोगों को बेहद परेशानियां झेलनी पड़ी। सुबह आठ से नौ बजे तक झमाझम बारिश हुई और बूंदाबांदी का सिलसिला तो दिनभर चलता रहा।
जिले के विभिन्न भागों में बुधवार को हवा के झोंकों के साथ तेज बारिश हुई। शहर मेें करीब 15 एमएम बारिश हुई है। सुबह आठ बजे तक दो एमएम बारिश दर्ज हुई थी। इसके बाद एक घंटे की झमाझम बारिश के बाद रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश से शहर में सीवरेज व्यवस्था जवाब दे गई। दूषित पानी के नाले ओवरफ्लो होकर पानी सड़कों पर जमा हो गया। कालोनियों व बाजारों में सड़कों पर पानी का जमाव होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश से रबी की फसलों में काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को दिनभर धूप खिली लेकिन बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिनभर तेज हवाएं भी चलीं। तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड अनुसार सुबह आठ बजे तक दो एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद तेज बारिश हुई और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर में करीब 15 एमएम बारिश हुई है। बारिश से जलभराव होने पर शहर के विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। बस स्टैंड रोड स्थित पुरानी एलआईसी वाली में पानी का जमाव होने से दुकानदारों व आम लोगों को बेहद परेशानी हुई। इन दुकानदारों की दिनभर दुकानदारी प्रभावित रही। इस गली का लेवल मेन सड़क से नीचा होने की वजह से जलभराव का ज्यादा मात्रा में जमाव हो गया। इसी प्रकार शहीद भगत सिंह मार्केट में भी पानी का जमाव होने से दुकानदारों व आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

परशुराम चौक की दोनों सड़कों पर हुआ जलभराव
शहर के सबसे व्यस्त परशुराम चौक से गुजरने वाले पुराना सिविल अस्पताल रोड पर पानी का जमाव होने से वाहन चालकों को भी आने-जाने में दिक्कत रही। शहर के रोहतक रोड के दोनों ओर पानी का जमाव हो गया। इस मार्ग पर बना दूषित पानी का नाला भी जवाब दे गया जिससे परशुराम चौक पर लगा जन स्वास्थ्य विभाग का पानी उठान का सिस्टम ठप हो गया। इसके चलते सीवर मेनहोल ओवरफ्लो हो गए। दिनभर लोगों को आवागमन में दिक्कत बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिकाड़ा रोड नाले की गंदगी आई सड़क पर
घिकाड़ा रोड पर बना दूषित पानी नाला पहले से ही मिट्टी से अटा पड़ा है अब बारिश होने पर ओवरफ्लो होकर पानी सड़क तक फैल गया। नाला ओवरफ्लो होने से इसमें जमा गंदगी भी सड़क पर आ गई। इसी प्रकार नगर परिषद कार्यालय, तिकोना पार्क क्षेत्र, गांधीनगर, ढाणी फाटक क्षेत्र में भी बारिश से पानी का जमाव होने पर काफी परेशानी हुई।
अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरा
बारिश होने पर अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि बुधवार को न्यूनतम 15 व अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया।

गेहूं, जौ व चने की फसलों में फायदा
बारिश से गेहूं, जौ व चने की फसलों में फायदा पहुंचने की उम्मीद है। जिलेे में गेहूं का रकबा 54100 हेक्टेयर क्षेत्र, सरसों 53900 हेक्टेयर, जौ 3800 हेक्टेयर और चना 1720 हेक्टेयर क्षेत्र में है। किसान राजेंद्र सिंह महाराणा ने बताया कि अच्छी बारिश हुई है इससे गेहूं, जौ की फसलों में सिंचाई का फायदा पहुंचा है। पछेती सरसों की फसलों में भी काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है। सब्जी , फूलों की खेती में बारिश से थोड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed