{"_id":"5c6aff26bdec22738442b76f","slug":"141550516006-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती नहीं हैं शहर की सड़कों पर लगी लाइटें, अधिवक्ता ने दी सीएम विंडो में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती नहीं हैं शहर की सड़कों पर लगी लाइटें, अधिवक्ता ने दी सीएम विंडो में शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड, झज्जर रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर लगी लाइटें नहीं जलती है। पिछले काफी समय से ये समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। अब इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर लाइटों को चालू करवाने की मांग की है। सीएम विंडो पर दी शिकायत में अधिवक्ता नवीन सिंगल ने कहा है कि पिछले कई माह से शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें या तो खराब हैं या फिर जलती नहीं हैं। रोहतक-दिल्ली रोड शहर का प्रमुख मार्ग है, रोजाना यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं। नगर परिषद ने मार्ग के दोनों तरफ लाइटें लगवाई थी, लेकिन ये अभी तक चालू नहीं हो पाई है। इनमें से कुछ तो टूट भी गई हैं। झज्जर रोड का भी यही हाल है। झज्जर मोड़ से बाईपास चौक तक खंभों पर लाइट तो है, लेकिन करीब डेढ़ साल से चालू नहीं हो पाई। 20 से अधिक पोल टूटकर गिरे चुके हैं। पॉश कॉलोनी सेक्टर-छह व दो का हाल भी बेहाल है। देवीलाल पार्क की पहली पुलिया से प्रेम नगर तक कई लाइटें खराब हैं। प्रेम नगर से राजेश्वरी मंदिर व पटेल नगर जाने वाले मार्ग पर भी काफी लाइट खराब है। प्रेम नगर से झज्जर रोड की ओर जाएं तो 8 खंभों पर दोनों तरफ व 5 खंभों पर केवल एक तरफ लाइट जलती है, बाकी सभी लाइटें खराब हैं। शाम को खाना खाने के बाद लोग टहलने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं, लेकिन अंधेरा होने के कारण यहां वारदात होने की आशंका रहती है। अधिवक्ता नवीन ने कहा कि इन सभी स्थानों व मार्गों पर लगी लाइटों की जिम्मेदारी नगर परिषद की है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। नगर परिषद को लाइटें ठीक करने के आदेश दिए जाएं ताकि लाइटों पर जो करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं उनका लोगों को लाभ मिल सके।