फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रिटायर्ड कर्मचारी शहर में आज करेंगे रोष प्रदर्शन

रिटायर्ड कर्मचारी शहर में आज करेंगे रोष प्रदर्शन

Wed, 02 Jan 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्मचारी शहर में आज करेंगे रोष प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी शहर में आज करेंगे रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक आज सुबह 11 बजे रोज गार्डन में आयोजित की जाएगी। इसमें लंबित मांगों और रिटायर्ड कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर मंथन करने के बाद शहर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी प्रेस को जारी बयान में संगठन के प्रवक्ता छतर सिंह छिल्लर ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान अजीत सिंह व महिला विंग प्रधान संतरा देवी डबास संयुक्त रूप से करेगी। सह प्रवक्ता उमेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा पारित एजेंडे की अनुपालना करते हुए तीन जनवरी को स्थानीय रोज गार्डन में प्रात 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। रोष प्रदर्शन के बाद भी अगर फिर भी समस्याएं हल नहीं होती हैं तो आगामी 10 से 12 जनवरी तक जिला मुख्यालय पर प्रात दस से सांय पांच बजे तक सेवानिवृत्त कर्मी क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed