फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप

कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप

Fri, 20 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप
पांचवें दिन भी कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से कामकाज रहा ठप
विज्ञापन

चरखी दादरी। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ का वीरवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। कार्यालय की फाइलों का निपटान समय पर नहीं हो पा रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से तहसील, डीसी व एसडीएम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, इंतकाल, जमाबंदी, भू-रजिस्ट्रेशन, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं ठप पड़ी हैं। फाइलें पेंडिंग होने की वजह से सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए संघ राज्य महासचिव जितेंद्र कादयान ने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनलज की मांगों के बारे में जिला प्रशासन को कई बार मांग पत्र दे चुके हैं परंतु आज तक कोई अमल नहीं हुआ है। संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान राजेश गौतम ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करना चाहिए। नियमित न होने तक समान काम, समान वेतन दिया जाए। उपायुक्त कार्यालयों, उपमंडल कार्यालयों, तहसील व उपतहसील, ई-दिशा केंद्रों व राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को राजस्व विभाग में समायोजित कर ट्रेजरी हेड से वेतनमान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों व सोसायटी से हटाए गए कंप्यूटर ऑपरेटरो की नौकरी बहाल की जाए। ऑउटसोर्सिंग पॉलिसी को समाप्त करते हुए कर्मचारियों को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि करनाल में कंप्यूटर ऑपरेटरों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे भी वापिस लिए जाए। संघ नेता हवा सिंह तंवर ने कहा कि राज्य कमेटी व जिला कमेटी के सदस्य शुक्रवार से 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस अवसर पर हवा सिंह तंवर, जितेंद्र कादयान, श्वेता, विजय सिंह , प्रवेश व जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed