फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हड़ताल से 70 रजिस्ट्री हुई प्रभावित, 50 लाख का राजस्व का नुकसान

हड़ताल से 70 रजिस्ट्री हुई प्रभावित, 50 लाख का राजस्व का नुकसान

Wed, 18 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से 70  रजिस्ट्री हुई प्रभावित,  50 लाख का राजस्व का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/ बेरी।
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण मंगलवार को जिले में करीब 70 रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई। इससे सरकार को 50 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा है। कंप्यूटर ऑपरेट की सफल हड़ताल आमजन पर अब भारी पड़ने लगी है। इसके चलते सरकार को कर रोज लाखों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं कार्य के लिए तहसील में आने वाले लोगों को भी धक्के खाने पड़ रहे हैं। तहसील कार्यालय में केवल रजिस्ट्री ही नहीं बल्कि लाइसेंस, आय प्रमाण-पत्र, जाति व आवास प्रमाण-पत्र बनवाने का कार्य उक्त ऑपरेटर ही करते हैं। ऑपरेटरों की हड़ताल ने सभी कार्यों पर अस्थायी रोक लगा दी है। जिले की झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली की तहसीलों में रोजाना औसतन 70 रजिस्ट्रियां होती हैं।

जिले में हैं 150 ऑपरेटर
डीआईटीएस के माध्यम से लगाए गए करीब 150 ऑपरेटर जिले में कार्यरत हैं। हर तहसील कार्यालय में 5 से 7 ऑपरेटर लगाए गए हैं। तहसील और एसडीएम कार्यालयों में तो इनकी हड़ताल पूर्णतया सफल चल रही है। जबकि इनके माध्यम से एडीसी कार्यालय तथा नपा में लगे ऑपरेटर पूरी तरह से कार्यरत हैं। वहां की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये बोले आमजन
1. गोधड़ी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह इनकम सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आया था, लेेकिन लघु सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर होने की वजह से सर्टिफिकेट नहीं बन पाया और पता नहीं कब कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल से लौटेंगे। ऑपरेटर हड़ताल पर नहीं होते तो आज काम हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. धौड़ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि जमीन की फर्द निकलवाने के लिए लघु सचिवालय में आया था, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर मिले। अगर हड़ताल न होती तो जमीन की फरद निकल जाती और पता नहीं ऑपरेटरों की हड़ताल कब खत्म होगी। फर्द निकलवाने के लिए कितनी बार लघु सचिवालय के कितने चक्कर काटने पड़ेंगे।

3. दुजाना निवासी शकुंतला ने बताया कि रजिस्ट्री करवाने के लिए बेरी तहसील कार्यालय में आई थी और यहां पर सभी कंप्यूटर कर्मचारी हड़ताल पर थे और आज रजिस्ट्री करवाने का आखिरी दिन था। अगर कंप्यूटर कर्मचारी हड़ताल पर ना होते तो आज रजिस्ट्री हो जाती और अब हड़ताल पर गए कर्मचारी कब तक वापिस कार्यालयों में लौटेंगे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ये है कंप्यूटर ऑपरेटरों की मुख्य मांग
1. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए
2. समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए
3. सभी ऑपरेटर को राजस्व विभाग के अधीन किया जाए
4. विभागीय हेड ऑफिस से वेतनमान जारी करना
5. उनके रोजगार की सुरक्षा गारंटी दी जाए

वर्जन
झज्जर तहसील में औसतन 20 रजिस्ट्री होती हैं। ऑपरेटर की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री व दूसरे कार्य ठप हो गए। हड़ताल प्रदेश स्तर पर हो रही है, इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है।

- नरेंद्र दलाल, तहसीलदार, झज्जर।

वर्जन
अपनी मांगों को लेकर बेरी में कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिससे लघु सचिवालय में कामकाज ठप रहा। हड़ताल के कारण सोमवार और मंगलवार को लघु सचिवालय में कोई काम नहीं हुआ। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दी है।
- रमेशचंद्र, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed