फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, सचिवाल व तहसील कार्यालय में सेवाएं ठप

कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, सचिवाल व तहसील कार्यालय में सेवाएं ठप

Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, सचिवाल व तहसील कार्यालय में सेवाएं ठप
कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर, सचिवालय और तहसील कार्यालय में कामकाज ठप
विज्ञापन

चरखी दादरी/बौंदकलां। लघु सचिवालय में लगातार दूसरे दिन भी कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते मंगलवार को पूरा दिन कामकाज ठप रहा। वहीं, खाली पड़े काउंटरों पर अधिकारी कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। किसानों की परेशानियों को देखते हुए तहसीलदार नवनीत कुमार ने पटवारियों को फर्द निकालने की कंप्यूटर पर ट्रेनिंग भी दी। वहीं, बौंदकलां में भी ऑपरेटरों के हड़ताल पर होने से लोगों के कामकाज नहीं हो पाए।
लघुसचिवालय में आरसी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायसी प्रमाण पत्र, डीएल व आय प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को ऑपरेटरों के वापिस काम पर लौटने का इंतजार है। लघु सचिवालय में जमीन रजिस्ट्री कार्य को सुचारू रखने के लिए स्वयं तहसीलदार पटवारियों को कंप्यूटर पर जानकारी दे रहे हैं। कंप्यूटर प्रोफशनल संघ के राज्य प्रधान हवा सिंह ने बताया कि जब तक सरकार हमारी सभी जायज मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक कोई भी कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य पर नहीं लौटेगा। उन्होंने कर्मचारियों की सभी जायज मांगे मानने की मांग की है। ऑपरेटरों की हड़ताल से पहले प्रतिदिन करीब सात सौ से अधिक फाइलों पर कार्य होता था। वहीं, सरकार को भी जमीन रजिस्ट्री, आरसी, डीएल व अन्य कार्यों पर प्रतिदिन एक लाख रुपये की आमदनी होती थी। पिछले दो दिनों से ऑपरेटर हड़ताल पर होने के चलते करीब दो लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ऑपरेटरों की मुख्य मांगें
सभी कर्मचारियों को पक्का करने तक समान काम-समान वेतन देना
जिला आईटी सोसायटी को राजस्व विभाग के अधीन करने
हटाए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल को तुरंत प्रभाव से बहाल करने
आउटसोर्सिंग प्रणाली को खत्म करना

दूसरे दिन भी लोग लौटे मायूस
उप तहसील कार्यालय बौंदकलां में मंगलवार को भी पूरे दिन कामकाज ठप रहा। प्रदेश सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांग नहीं मामने पर कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कोई काम नहीं किया। ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने के कारण मंगलवार को जमीन रजिस्ट्री और रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र संबंधी कार्य के लिए ग्रामीणों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल पूरे हरियाणा में चल रही है। हमने किसानों की समस्याओं के समाधान के आदेश पटवारियों को दिए हैं। किसानों को फर्द या अन्य दस्तावेज निकलवाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। यह काम पटवारी करेंगे।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed