फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डिपो कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

डिपो कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Tue, 17 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डिपो कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रोडवेज कर्मचारियों ने धरना देकर जताया रोष
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सरकार द्वारा रोडवेज डिपो से नौकरी से हटाए गए 52 कच्चे कर्मचारियों का दादरी रोडवेज परिसर में 13 वेें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। रविवार को धरने पर पहुंचे रोडवेज इंटक के प्रदेश प्रक्ता नसीब ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो रोहतक में प्रदेश स्तरीय तालमेल कमेटी की मीटिंग करके बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों द्वारा दिए जा रहे अनिश्चित कालीन धरने को विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित राजनैतिक पार्टियों का समर्थन भी मिल रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है। रोडवेज बेड़े में निजी बसों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसे लेकर रोहतक में मीटिंग कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर रणबीर गहलौत, डिपो प्रधान राजेश रावलधी, धर्मबीर डाला, जितेंद्र , सुमित , मनोज मंदौला, अजीत, संदीप कलाली, राजबीर सिंह, हिम्मत सिंह, प्रीत भागवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed