{"_id":"5acfba474f1c1b5b3e8b4cd0","slug":"141523563079-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डकोस्ट में मेडल के लिए दाव लगाएगा खुड्डन का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डकोस्ट में मेडल के लिए दाव लगाएगा खुड्डन का लाल
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को मेडल दिलाने वाला झज्जर जिले का लाल बजरंग पूनिया आज शुक्रवार को गोल्ड कोस्ट में मेडल के लिए दांव लगाएगा। अपने लाल के मुकाबले को लेकर झज्जर जिले के कुश्ती प्रेमी बेहद उत्साहित हैं। कुश्ती प्रेमियों का कहना है उन्हें पूरी आशाएं है कि उनका लाडला बजरंग इस बार देश के लिए गोल्ड मेडल जीतेगा।
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स पर आज शुक्रवार को झज्जर जिले के लोगों की विशेष नजर रहेगी। दरअसल, झज्जर जिले के खुड्डन गांव का लाल बजरंग पूनिया आज कॉमनवेल्थ में खेलने उतरेगा। उसके मुकाबले का झज्जर जिले के कुश्ती प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। पिता बलवान पूनिया ने कहा कि उनके बेटे ने पिछले कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार वह गोल्ड मेडल जीतेगा। बजरंग के प्रथम गुरु आर्य वीरेंद्र ने कहा कि बजरंग बेहद शानदार पहलवान है। बजरंग की जीत पर वह और उसके शिष्य पहलवान जश्न मनाएंगे।
गुरु योगी की जगह खेल रहा है बजरंग
पहले 65 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपियन योगेश्वर दत्त बड़े खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते थे। अब उनकी जगह उनका चहेता बजरंग इस कैटेगिरी में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहा है। बता दें कि बजरंग ओलंपियन योगेश्वर दत्त को बड़ा भाई, आइडियल व गुरु मानता है। योगेश्वर भी बजरंग को छोटा भाई मानता है। योगेश्वर ने बजरंग के लिए ही 61 केजी कैटेगिरी छोड़ी थी। अब 65 किलोग्राम कैटेगिरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन
मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार
अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में बजरंग पूनिया ने कहा कि मुकाबले के लिए वह पूरी तरह से तैयार है। अपने मुकाबलों को जीतने के लिए वह हर संभव कोशिश करेगा। करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना ही उसका लक्ष्य रहेगा।