फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   स्वच्छता सर्वे की होगी तैयारी, फुलप्रफ प्लानिंग के साथ मैदान में नपा

स्वच्छता सर्वे की होगी तैयारी, फुलप्रफ प्लानिंग के साथ मैदान में नपा

Mon, 06 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे की होगी तैयारी, फुलप्रफ प्लानिंग के साथ मैदान में नपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्वच्छता सर्वे 2018 की तैयारी में झज्जर नगर पालिका प्रशासन अभी से जुट गया है क्योंकि जिस प्रकार से प्रदेश के बड़े शहर स्वच्छता सर्वे-2017 में बुरी तरह से पिछड़े हैं, उसे देखकर झज्जर नपा प्रशासन नहीं चाहता कि उन्हें भी फजीहत का सामना करना पड़े। पूर्व में हुए सर्वे में 2 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को शामिल किया गया था। इसके चलते झज्जर नपा इसमें नहीं आया। स्वच्छता सर्वे 2018 में छोटे शहरों को शमिल किया जाएगा जिसमें झज्जर को भी शामिल किया जाना है। इसे ध्यान में रखते हुए यहां के अधिकारियों ने फुलप्रूफ प्लानिंग कर ली है। प्लानिंग का प्रस्ताव डीसी की टेबल पर नपा के द्वारा भेज दिया गया है। वहां से मुहर लगते ही नपा के द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अभी ये हैं नपा के पास संसाधन
बड़े डस्टबीन- 15
छोटे डस्टबीन- 20
ट्रैक्टर- 5
सफाई कर्मी कच्चे- 126
सफाई कर्मी पक्के- 21
कूड़ा उठान गाड़ी- 1

खरीदे जाएंगे 15 लाख रुपये के डस्टबिन
नपा के द्वारा प्लानिंग बनाई गई है कि 15 लाख रुपये की लागत से डस्टबिन की खरीद की जाए जिसमें तीन प्रकार के डस्टबिन नपा के द्वारा प्लानिंग में शामिल गए हैं। इसमें थ्री क्यूम, वन क्यूम व छोटे डस्टबीन शामिल हैं। नपा के द्वारा बड़े डस्टबिन कम संख्या व छोटे डस्टबिन सबसे अधिक संख्या में खरीदे जाएंगे। नपा के द्वारा प्लानिंग बनाई गई है कि बाजार में हर 5 दुकान के बाद छोटे डस्टबिन रखवाए जाएंगे ताकि दुकानदार कूड़ा सड़क पर न फैंके।
विज्ञापन


डोर टू डोर उठाया जाएगा कूड़ा
नपा के द्वारा फैसला किया गया है शहर की सफाई व्यवस्था को ठेके पर दिया जाए जिसमें ठेकेदार के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। कूड़ा डंपिंग यार्ड से ऊटलौदा तक डालने की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी। वहीं नपा के द्वारा संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए नपा को 5 टाटा एस गाड़ियों खरीद करनी होगी। वहीं हर वार्ड के लिए रेहड़ी का प्रबंध भी नपा के द्वारा करवाया जाएगा। जिसके बाद हर घर से कूड़ा रिक्शा के माध्यम से ठेकेदार के कर्मचारी एकत्रित करेंगे। जिसके लिए फिलहाल किसी भी प्रकार का कोई चार्ज तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तय नहीं
नपा के पास कूड़ा निस्तारण के लिए कोई प्लान नहीं है। इसके लिए चंडीगढ़ से एक बार आदेश मिले थे कि झज्जर का कूड़ा रोहतक के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजा जाएगा। लेकिन उस पर अभी कोई फाइनल फैसला नहीं बन सका है। वर्तमान में झज्जर नपा के द्वारा शहर से एकत्रित किया गया कूड़ा शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी स्थित गांव ऊटलौदा के खेतों में करीब 10 एकड़ जमीन पर खुले में डाला जा रहा है।
-वर्जन
कूड़ा उठान के लिए नपा के द्वारा प्लानिंग बनाई गई है जिसे अप्रूवल के लिए डीसी के पास भेजा गया है। अप्रूवल मिलते ही स्वच्छता रैंकिंग के सुधार की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।

-नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।
वर्जन
कूड़ा उठान के लिए 9 लाख का टेंडर तथा डस्टबिन खरीद के लिए 15 लाख से टेंडर लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत हैं।
-उमेश नंदवानी, चेयरमैन प्रतिनिधि, नपा झज्जर।

स्वच्छता सर्वे की तैयारी, फुुल प्रूफ प्लानिंग के साथ मैदान में नपा
-डोर टू डोर एकत्रित किया जाएगा कूड़ा, बाजार में रखे जाएंगे तीन तरह के डस्टबीन
फोटो संख्या-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed