फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   विधायक ने गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं

विधायक ने गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं

Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं
विधायक ने गांवों में लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
भाजपा विधायक सुखविंद्र मांढी ने रविवार को गांव भांडवा व लाड का दौरा कर वहां से गुजरने वाली माइनर में नहरी पानी आपूर्ति का जायजा लिया। नहरों के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को सफाई करवाने व अंतिम टेल तक पानी पहुंचाने के लिए टीम भावना से काम करने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
ग्रामीण क्षेत्र के जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव लाड, भांडवा, गोविंदपुरा, खोरड़ा में माइनरों के औचक निरीक्षण करने के बाद सरपंच राजेश भांडवा के आवास पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास के क्षेत्र में बाढड़ा में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उनके परिवार ने तीन पीढ़ियों से इस क्षेत्र में राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने में आगे बढ़कर काम किया है।
विज्ञापन

वे राजनीति की सोच नहीं बल्कि सामाजिक विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जिन लोगों ने मात्र वोट के लिए अवसरवादी कदम उठाए हैं वे आज किस दौर से गुजर रहे हैं सबको पता है। आज विकास के लिए सरकार के खजाने इस क्षेत्र के लिए खुले हुए हैं और सड़क मार्गों के अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन

नहरों में 40 साल बाद पानी पहुंचता इस बात का सुबूत है कि मनोहर लाल सरकार में किसान व नौजवान दोनों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों ने गेहूं की बिजाई के लिए नहरी पानी से अपनी भूमि की सिंचाई की है। क्षेत्र की जनता विपक्षी दलों की झूठी व ओछी बयानबाजी के बहकावे में नहीं आएगी और भाजपा सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उनके साथ चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, राम सिंह गोपी, मंगल सिंह गोपी, विकास बाढड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed