फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   1410 families got the benefit of Ladli Social Security Scheme

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1410 परिवारों को मिला लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ

Tue, 16 Jul 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Jul 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
1410 families got the benefit of Ladli Social Security Scheme
झज्जर। बेटियों के पालन-पोषण के लिए हरियाणा सरकार की ओर से लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत माता-पिता को प्रति माह तीन हजार रुपये की राशि दी जाती है। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से चल रही लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

जिस परिवार में दंपत्ति के पास केवल बेटियां हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इसके लिए परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिता की आयु जब 45 वर्ष हो जाए तो वह लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कर सकता है। उसी आवेदक को पेंशन का लाभ दिया जाएगा, जिसने कोई पुत्र गोद ना लिया हो। उन्होंने बताया कि यह लाभ 15 वर्ष तक प्रदान किया जाता है, जिससे कि बेटियों की शिक्षा तथा उनके उचित पालन-पोषण पर इस सहायता को खर्च किया जा सके। डीसी ने कहा कि लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए आवेदक के पास परिवार पहचान पत्र, बेटियों की माता के नाम बैंक खाता व आधार कार्ड होना जरूरी है। योजना की राशि माता के बैंक खाते में भिजवाई जाती है। यदि माता नहीं है तो पिता को यह राशि दी जाएगी। आवेदक हरियाणा प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला में फिलहाल 1410 परिवारों को लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed