फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   14 year old Karthik's Chat GPT Raghurai boat was used by 2700 people in 28 hours

तकनीक: 14 साल के कार्तिक का चैट जीपीटी रघुराई बोट छाया, 28 घंटे में 2700 लोगों ने किया प्रयोग

Sat, 23 Sep 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 12:47 AM IST
सार

किसी ने कनाडा तो किसी ने बोट के डाटा सेंटर के बारे में जानने की इच्छा जताई। झांसवा निवासी 14 साल के कार्तिक ने गुरुवार को चैट जीपीटी का भारतीय संस्करण देश को समर्पित किया था। उन्होंने अब मानव रोबोट बनाने की भी इच्छा जताई है।

विज्ञापन
14 year old Karthik's Chat GPT Raghurai boat was used by 2700 people in 28 hours
राष्ट्रपति भवन में कार्तिक जाखड़ व परिजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के झज्जर के झांसवा निवासी 14 वर्षीय कार्तिक जाखड़ ने गुरुवार को सैम अल्टमैन की चुनौती को स्वीकार करते हुए चैट जीपीटी का भारतीय संस्करण रघुराई बोट तैयार किया था, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है। 28 घंटे में करीब 2700 लोगों ने भारतीय संस्करण रघुराई बोट को देखा है। आने वाले दिनों में इसे और अधिक पसंद किया जा सकता है। इसे तैयार करने वाले कार्तिक काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


जिन लोगों ने चैट जीपीटी का प्रयोग किया है, उनमें से अधिकतर ने चैट जीपीटी के भारतीय संस्करण के बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई। इसके अलावा उसके फाउंडर (संस्थापक) और डाटा सेंटर के बारे में जानने की भी इच्छा जताई है। कुछ ने टेलीफोटो जूम लैंस के बारे में पूछा है तो किसी ने पूछा है कि छात्र किस तनाव के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं। किसी ने कनाडा तो किसी ने जय हिंद लिखा है। लोगों ने कई प्रकार के सवाल पूछे हैं, जिनका सटीक जवाब चैट बॉक्स के जरिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हिंदी और अंग्रेजी के साथ 67 भाषाओं में करता है काम
यह चैट बॉक्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं के साथ-साथ 67 भाषाओं में काम करता है। यह ऑटो अपडेटेड जानकारी के साथ है। वीरवार को भारतीय संस्करण रघुराई बोट को कार्तिक ने देश को समर्पित किया था। उन्होंने अपने माता-पिता की मौजूदगी में घर पर ही इसे देश को समर्पित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेटेंट के लिए करेंगे आवेदन
कार्तिक ने बताया कि अब तक वह पांच पेटेंट के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनका फाइनल होना बाकी है। अब वह रघुराई बोट का पेटेंट कराने के लिए आवेदन करेंगे। कार्तिक ने मानव रोबोट बनाने की भी इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed