{"_id":"64306e91be94a19bcd07fef9","slug":"14-corona-infected-found-in-one-day-leave-of-doctors-canceled-jhjhar-news-c-17-1-116985-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एक दिन में मिले 14 कोरोना संक्रमित, चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एक दिन में मिले 14 कोरोना संक्रमित, चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 14 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। चिकित्सकों को केवल अति आवश्यक काम होने पर ही विशेष कारणों से सिविल सर्जन की अनुमति से अवकाश प्रदान किया जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है जबकि 13 मरीजों को ठीक हुए हैं।
फिलहाल जिले में 20 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 17 को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। वहीं तीन को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। विभाग की तरफ से होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों को एक सप्ताह बाद छुट्टी दी जा रही है। जबकि चार से पांच दिन में ये संक्रमित ठीक हो रहे हैं।
सावधानी बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों अपील की गई है कि वे बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतें और कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सहयोग करें। संक्रमण को किसी भी प्रकार से हल्के में न लें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है। सिविल सर्जन की तरफ से सभी एसएमओ को सभी चिकित्सकों की छुट्टी रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सख्ती बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखी मांग
शुक्रवार की शाम को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ हुई वीसी के दौरान झज्जर के सिविल सर्जन ने जिले में सख्ती बढ़ाने की मांग रखी है। ताकि कोरोना संक्रमण के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके और बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।
वर्जन
कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। एक दिन में 14 संक्रमित मिलना चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए। हर व्यक्ति मास्क का प्रयोग करे, बार-बार हाथों को धोते रहें।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर