फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   14 copycats caught in board exam, external interference continues

बोर्ड परीक्षा में पकड़े 14 नकलची, जारी रहा बाहरी हस्तक्षेप

Fri, 13 Mar 2020 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
14 copycats caught in board exam, external interference continues
14 copycats caught in board exam, external interference continues - फोटो : Jhjhar
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के दौरान झज्जर जिला में 14 नकलची पकड़े गए हैं। वहीं शहर के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद प्रश्न पत्र व्हॉट्सअप पर वायरल हो गया। जिसकी सूचना कुछ लोगों ने बोर्ड के चेयरमैन के व्हाट्सअप पर भी भेजी। इसके बाद बोर्ड के चेयरमैन की तरफ से परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ते को भेज कर वहां पर मोबाइलों की जांच करवाई। लेकिन कोई भी मोबाइल परीक्षा केंद्र में नहीं मिला। परीक्षा समाप्त होने के बाद उड़नदस्ता वहां से रवाना हो गया। इस संदर्भ में जब बोर्ड चेयरमैन से बात की गई तो उन्होंने यही कहा कि विशेषतौर से परीक्षा केंद्र पर उड़नदस्ते को भेजा गया था। लेकिन परीक्षा केंद्र में कोई भी मोबाइल नहीं मिला। प्रश्नपत्र कहां से वायरल हुआ यह जांच का विषय है। वे दूसरे जिलों से कुछ मोबाइल पकड़ कर लाए हैं। इसके लिए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और पुलिस जांच में इसका खुलासा हो जाएगा। झज्जर जिला में बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर करीब साढ़े 13 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

पांच उड़नदस्तों ने पकड़े 14 नकलची
झज्जर जिला में वीरवार को विभिन्न उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला में पांच उड़नदस्तों ने 14 विद्यार्थियों को अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा है। जिनके यूएमसी बना दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते ने 3, बोर्ड के प्रश्न पत्र उड़नदस्ते ने तीन, उपायुक्त झज्जर के उड़नदस्ते ने चार, बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने दो व एसडीएम बेरी के उड़नदस्ते ने दो नकलची पकड़े हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप जारी
बोर्ड की परीक्षाओं को दौरान चाहे ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्र हों या शहर के परीक्षा केेंद्र अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप दिखाई दे रहा है। परीक्षा केंद्रों पर युवा ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के अभिभावक भी नकल करने के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस के जवान भी इन्हें रोक पाने में नाकाम से दिखाई दे रहे हैं। वहीं शहर के एक परीक्षा केंद्र पर तो पुलिस के जवानों की मौजूदगी में भी लोग नकल डालते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में विभिन्न उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया है। उड़नदस्तों ने 14 परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए हैं। - सुनिता देवी, डीईओ, झज्जर।
प्रश्न पत्र वायरल होने के मामले की सूचना मिलते ही उड़नदस्ता परीक्षा केंद्र पर भेजा था। लेकिन वहां पर कोई मोबाइल नहीं मिला। दूसरे स्थानों से कुछ मोबाइल पकड़े हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।
- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed